BOLLYWOOD UPDATE Archives - Lok Dastak

BOLLYWOOD UPDATE : छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को…….!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

एबीएम के बैनर तले पणजी, गोवा स्थित पार्क प्राइम होटल के प्रेक्षागृह में 22 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह ( द्वितीय संस्करण ) आयोजित किया जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रेरणा, साहस, नेतृत्व और विरासत को समर्पित इस भव्य पुरस्कार समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्टता से समाज को नई दिशा दी है।

इतिहास एवं विरासत, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियाँ व्यवसाय एवं उद्यमिता,खेल, कला एवं मनोरंजन के साथ साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख्सियतों को इस पुरस्कार समारोह में अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। देशभर से योग्य प्रतिभागियों को इस सम्मान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड निर्भीक नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा का प्रतीक है। एबीएम संस्था का निरंतर प्रयास है कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मंच प्रदान किया जाए, जो अपने कार्यों से समाज को सशक्त बना रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

The post BOLLYWOOD UPDATE : छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवॉर्ड 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी को…….! appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD UPDATE :अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 15 मई को देगी सिनेमाघरों में दस्तक……!
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने फिल्म का आकर्षक मोशन पोस्टर जारी करते हुए कर दिया है।

अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ 15 मई को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फ़िल्म 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी के बादशाह डायरेक्टर प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार की दमदार वापसी को दर्शाती है।

‘भूत बंगला’ को एक कंप्लीट एंटरटेनर बनाने वाली सबसे बड़ी वजह इसकी दमदार स्टारकास्ट है, जिसमें अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में भी की गई है, जो कहानी को एक शानदार विज़ुअल अंदाज़ देती है।

‘भूत बंगला’ को शोभा कपूर, एकता आर कपूर के प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलीफ़िल्म्स’ और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन ‘हाउस केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स’ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फ़िल्म को फ़ारा शेख और वेदांत बाली द्वारा को- प्रोड्यूस किया गया है।

इसकी कहानी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन द्वारा तैयार किया गया है। वहीं, रोहन शंकर ने इसके डायलॉग्स लिखे हैं।

The post BOLLYWOOD UPDATE :अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 15 मई को देगी सिनेमाघरों में दस्तक……! appeared first on Lok Dastak.