BAHRAICH NEWS Archives - Lok Dastak

नगर विकास मंत्री ने कांशीराम आवासीय कालोनी व मलिन बस्ती का किया भ्रमण
REPORT BY ABDUL KHABEER

BAHRAICH NEWS।

राज्य मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोज़गार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उत्तर प्रदेश राकेश राठौर ‘‘गुरू’’ ने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुल्लाबीर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी तथा मलिन बस्ती शिवनगर दसईपुरवा का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायज़ा लिया तथा सरकार द्वारा संचालित नगरीय रोज़गार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के सम्बन्ध जनसंवाद कर योजनाओं के बारे में फीड बैक प्राप्त किया।

श्री राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में मार्गदर्शन में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े ज़रूरतमन्त व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का सफल प्रयास किया जा रहा है। जनसंवाद के दौरान श्री राठौर ने लोगों से खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

कांशीराम आवासीय कालोनी तथा मलिन बस्ती के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद बहराइच के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई के माकूल बन्दोबस्त के साथ-साथ समय से कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। राज्यमंत्री ने नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय।

मंत्री श्री राठौर ने ई.ओ. प्रमिता सिंह को यह भी निर्देश दिये कि नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी के बेहतर प्रबन्ध हेतु नाली-नालों की समुचित साफ-सफाई करा दी जाय तथा आवश्यकतानुसार नालों की मरम्मत व निर्माण कार्य भी कराया जाय। राज्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद बहराइच के मोहल्ला सलारगंज में इंटीग्रेटेड हाउसिंग एण्ड स्लम डेवलपमेन्ट प्रोग्राम योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन 276 आवासीय भवनो का निरीक्षण करते हुए परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी को निर्देश दिया कि आवासों को पूर्ण कराकर जनोपयोग में लाया जाय।

इससे पूर्व श्री राठौर ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिशासी अधिकारियों को निर्देष दिया कि स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।

विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत निर्माण कार्यों का प्रस्ताव समय से भिजवाया जाये। निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में प्राप्त बजट का समय से सदुपयोग किया जाय तथा जिन परियोजनाओं में अतिरिक्त धन की आवश्यकता हो तो पूर्व में आवंटित धनराशि के उपभोग प्रमाण-पत्र के साथ मांग पत्र भिजवाया जाय।

राज्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि निकायों में रिक्त पदों की सूचना समय से शासन को उपलब्ध करायी जाय ताकि भर्ती के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा सके। श्री राठौर ने कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुन्दर और हरा-भरा बनाएं जाने हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें तथा इस कार्य में जनप्रतिनिधियों व आमजन का भी सहयोग प्राप्त किया जाय।

The post नगर विकास मंत्री ने कांशीराम आवासीय कालोनी व मलिन बस्ती का किया भ्रमण appeared first on Lok Dastak.

डीएम व एसपी ने नेपाल बार्डर का किया निरीक्षण
REPORT BY ABDUL KHABEER

BAHRAICH NEWS ।

जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बुधवार को सदलबल रुपईडीहा थाने से पैदल नेपाल बार्डर का निरीक्षण किया।

उन्होंने रुपईडीहा से सटे क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा नेपाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर मीन बहादुर विष्ट को बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने नेपाल की तर्ज पर भारतीय क्षेत्र में बनने वाले भारत द्वार की जानकारी प्राप्त की। साथ मे आये इंजीनियर से नक्शा देखा। नक्शे में उन्होंने कुछ परिवर्तन करने के भी आदेश दिए।

उन्होंने रुपईडीहा थाने के अतिथि भवन में एसएसबी की 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश, क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पांडेय व रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह से सीमावर्ती शांति सुरक्षा के बारे में विचार विमर्श किया।

The post डीएम व एसपी ने नेपाल बार्डर का किया निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.

सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
REPORTER-ABDUL KHABEER

BAHRAICH NEWS ।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।

सीडीओ कविता मीना ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण में गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय मौजूद रहे I

इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों में परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला पिछ़ड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, अधि.अभि. जल निगम, जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य जिला सतरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व सीडीपीओ भी मौजूद रहे।

तहसील सदर बहराइच में आयोजित हुए समाधान दिवस में प्राप्त 41 आवेदन पत्रों में 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध कराये गये की प्रार्थना पत्रों का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराये। इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 09 में 01, कैसरगंज में प्राप्त 68 में 05, नानपारा में प्राप्त 41 में 05, पयागपुर में 40 में 04 तथा तहसील महसी में प्राप्त 14 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

कृषकों को वितरित किये गये लाही बीज मिनी किट

सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने एसडीएम सदर डॉ. पूजा यादव व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम जौहरा के कृषक अश्विनी कुमार वर्मा पुत्र स्वामी लाल वर्मा, धनी लाल पुत्र बड़कऊ, योगेश कुमार पुत्र जुगल किशोर,

गोदनी बसाही के जितेन्द्र चौहान पुत्र भोला चौहान, मसीहाबाद के सतीश पाल पुत्र राम दयाल व राम दास पाल पुत्र बैजू, अजातापुर के राजेश कुमार पुत्र गुरूवचन, श्यामू पुत्र शिव मंगल, बड़ागांव के अबरार अहमद पुत्र मो. यूसुफ व बरहिया के चन्द्रसेन पुत्र सियाराम को लाही बीज मिनी किट का वितरण किया तथा 03 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा 03 बच्चों को अन्नप्रासन कराया।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

The post सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस appeared first on Lok Dastak.

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण
REPORTER-ABDUL KHABEER

BAHRAICH NEWS ।

मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्री राजभर ने स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की निर्माणाधीन विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव जी की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायज़ा लेते हुए कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें।

श्री राजभर ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से यहां पर महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। श्री राजभर ने कहा कि सरकार की नजर में यह काम कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस भव्य परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और इस मौके पर खुद हमारे मुख्यमंत्री जी उपस्थित थे।

श्री राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज हम यहां यह देखने आये हैं कि कार्य की प्रगति क्या है। उन्होंने कहा कि स्मारक स्थल के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आयेगा।

स्मारक स्थल का निरीक्षण करते हुए श्री राजभर ने निर्देश दिया कि स्मारक स्थल की भव्यता के अनुसार यहां पर लैण्ड स्लाईडिंग व ग्रासिंग का कार्य कराया जाय। उन्होंने कहा कि लैण्ड स्लाईडिंग व ग्रासिंग के कार्य में वन व उद्यान विभाग की मदद ली जाय। चित्तौरा झील के निरीक्षण के दौरान  मंत्री ने राजस्व विभाग को झील की पैमाईश कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने निर्देश दिया कि झील के चारों ओर पाथ-वे के साथ-साथ झील की साफ-सफाई, बोटिंग सुविधा व अन्य सौन्द्रर्यीकरण के प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि परिसर में फसाड लाईट तथा वीआईपी गेस्ट हाउस तथा हाल के साज-सज्जा के लिए प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिये। मा. मंत्री ने कहा कि बहराइच-गोण्डा मार्ग से स्मारक स्थल को कनेक्ट करने हेतु सड़क का चौणीकरण कार्य भी कराया जायेगा।

इस अवसर पर पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था सी.एण्डडीएस के स्थानिक अभियन्ता भानु प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा सौरभ पाण्डेय, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम के सहा.अभि. रजनीश सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

The post महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.