Ayodhya Archives - Lok Dastak

MAHAKUMBH 2025, RAM MANDIR: अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, राम मंदिर दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
NEWS DESK LUCKNOW।

प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने वालों की संख्या 30 करोड़ पार कर गई है ।शुक्रवार को करीब एक करोड़ 30 लाख तीर्थयात्रियों ने स्नान किया। उधर, कुंभ मेला स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट में उमड़ रहा है। अयोध्या और काशी में पिछले चार दिनों में एक करोड़ तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

प्रयागराज से लेकर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी,वाराणसी और अयोध्या तक जाम देखने को मिल रहा है। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ देखी गई है। महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 30 घंटों में लगभग 25 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

भीड़ की अप्रत्याशित वृद्धि के कारण अयोध्या के प्रमुख मार्गों, जैसे रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, और धर्मपथ पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वाहनों के प्रवेश पर रोक और निकासी मार्गों में बदलाव जैसे कदम उठाए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करें, ताकि भीड़ प्रबंधन में सहायता मिल सके। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए हैं, जैसे बड़े वाहनों का डायवर्जन, ठहरने के लिए आश्रय स्थलों में 20,000 लोगों के लिए व्यवस्था, और चौक-चौराहों पर सजावट।

सुरक्षा के मद्देनजर, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या धाम परिक्षेत्र और पूरा ब्लॉक के निगम के विस्तारित क्षेत्र में 5 फरवरी तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। लेकिन प्रशासन और ट्रस्ट द्वारा की गई अपीलों के बावजूद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान के बाद अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिससे यहां ‘एक पंथ दो काज’ की स्थिति बन गई है। राम नगरी अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरी अयोध्या श्रद्धालुओं से खचाखच भरी हुई है। राम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।

मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को मंदिर की क्षमता के अनुसार प्रवेश दे रहा है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे। प्रशासन ने आसपास के जिलों अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर, बस्ती, गोण्डा आदि जनपदों की सीमाओं को सील कर दिया है, ताकि अयोध्या में उमड़े सैलाब को रोका जा सके। कई जगहों पर सड़कों को वन-वे कर दिया गया। आसपास जनपदों की पुलिस लोगों को अभी अयोध्या न जाने की सलाह देते देखे जा रहे हैं और उन्हें रुक कर जाने की बात कह रहे हैं।

अयोध्या में 20 से 25 लाख के करीब रोजाना श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

रामनगरी में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में देर शाम तक दर्शन पूजन चला। दो फरवरी को पड़ने वाली वसंत पंचमी के बाद तक अयोध्या में ऐसी भीड़ जुटी रहने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों के मुताबिक रोजाना तकरीबन 20 से 25 लाख के करीब श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।यह शहर की आबादी से कहीं ज्यादा हैं। वहीं व्यवस्थाओं को नियंत्रित करते हुए अधिकारी जुटे हुए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हवाई सर्वेक्षण कर न सिर्फ अपने आराध्य को प्रणाम किया बल्कि रामनगरी की व्यवस्थाओं का भी नजारा देखा। प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची श्रद्धालुओं की अपार भीड़ अयोध्या रुख कर चुकी है। पहले मकर संक्रांति और उसके बाद 26 जनवरी से अयोध्या में जुटी भीड़ ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।रोजाना तीन लाख के करीब श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। पांच लाख से अधिक हनुमानगढ़ी में माथा टेक रहे हैं।

अयोध्या धाम में भीड़ बढ़ते ही गलियों में बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई भी इधर-उधर से प्रवेश न कर सके। हाईवे पर वाहन रोके गए हैं। द्वारों से धाम में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। हनुमानगढ़ी पर मौजूद एडिशनल एसपी डॉ राजेश तिवारी ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए श्रद्धालु उत्साहित दिखे।

अयोध्या प्रवास रहेंगे एडीजी जोन लखनऊ

प्रयागराज जैसी घटना दोबारा कहीं न हो इसलिए अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। योगी सरकार ने अयोध्या में एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरोडकर को लगाया है। वह नियमित मण्डलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा रहे हैं।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने महाकुम्भ 2025 के दौरान लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंच रहे श्रद्वालुओं को उन्हें श्रीराम मंदिर के सुगम दर्शन आदि की व्यवस्था के सम्बंध में श्रीराम मंदिर परिसर सहित अन्य स्थलों का भौतिक अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों द्वारा श्रीराम मंदिर परिसर में सिंह द्वार, पीएफसी सेन्टर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपस्थित सुरक्षा अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

अगले चरण में अधिकारी द्वय द्वारा भक्ति पथ, हनुमानगढ़ी परिसर आदि का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन हेतु अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्वालुओं से उनके आगमन स्थान सहित अन्य बिन्दुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये श्रद्वालुओं को प्रशासन के सहयोग का सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वही आईजी प्रवीण कुमार ने बताया है कि रोजाना लगभग 20 से 25 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

अयोध्या में भीड़ के दबाव को कम किया जा सके इसके लिए नगर के बाहर होल्डिंग एरिया बनाये गए हैं। अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ते ही गोंडा व प्रयागराज मार्ग पर बने होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोक लिया जाता है। रुक-रुक कर श्रद्धालुओ को रवाना किया जाता है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या प्रशासन ने हाइटेक ड्रोन की मदद से क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी है। यह ड्रोन 120 मीटर की ऊंचाई तक उड़ने और 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में निगरानी करने में सक्षम है। इन ड्रोन्स के माध्यम से आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा रही है। महाकुंभ से रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को शीत ऋतु में ठंड से बचाव के लिए महानगर में 16 स्थल पर आश्रय स्थल/विश्राम स्थल व टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है। इसमें 25 हजार लोगों के ठहरने के प्रबंध हैं।श्रद्धालुओं की सुविधार्थ के लिए पेयजल,प्रसाधन,अलाव आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध है।

यात्रियों को आश्रय स्थल तक ले जाने के लिए 18 गोल्फ कार्ट लगाए

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा नयाघाट पुलिस चौकी से संत तुलसीदास घाट मार्ग तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम द्वारा की गई समस्त व्यवस्थाओं का पैदल भ्रमण किया गया।इस दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए गए सुधार कार्यों, सफाई व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया की अयोध्या धाम के अंतर्गत यात्रियों को सड़क से ले जाकर उनका आश्रय स्थल तक छोड़ने के लिए अयोध्या धाम में 12 व अयोध्या कैंट में 6 गोल्फ कार्ट लगाए गए हैं।

ये बने आश्रय व विश्राम स्थल

फटिक शिला ,सरयू आश्रय स्थल(साकेत पेट्रोल पंप के बगल),अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन,निषादराज गुहा आश्रय स्थल,कलेक्ट्रेट के पीछे पार्किंग में,भजन संध्या स्थल,रामकथा पार्क,उदया चौराहा के पास,रामघाट हाल्ट,रेलवे स्टेशन कैंट,बस स्टेशन कैंट,गांधी पार्क,क्वीन हो पार्क,राम की पैड़ी,तुलसी उद्यान,बाग विजेसी।

हाईवे पर प्रतिबंध के कारण श्रद्धालु ग्रामीण मार्गों का ले रहे सहारा

प्रयागराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालु हाईवे पर प्रतिबंध होने के कारण वैकल्पिक ग्रामीण मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। थाना तारून क्षेत्र के ककोली गांव के पास एक श्रद्धालु की कार असंतुलित होकर एक मकान में घुस गई, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दार्जिलिंग निवासी एक श्रद्धालु का पैर टूट गया, जबकि कई अन्य को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार गूगल मैप के सहारे चल रही थी और अनजान ग्रामीण रास्तों पर आ गई, जहां मोड़ पर नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस घटना से ग्रामीण रास्तों पर बढ़ते यातायात और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है।प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

जगह जगह श्रद्धांलुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था

अयोध्या के लिए दर्शन जा रहे जाम में फंसे श्रद्धांलुओं के लिए स्थानीय लोगों ने जगह जगह भंडारे की व्यवस्था की गई है, जहाँ पर जाम में फंसे भूखे प्यासे लोगों के खाना और पानी के साथ रहने की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

The post MAHAKUMBH 2025, RAM MANDIR: अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, राम मंदिर दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़  appeared first on Lok Dastak.

AYODHYA SPECIAL : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन की तैयारी पूरी,पहुंच रहे अतिथि गण
PRESENTED BY NEERAJ SINGH (EDITOR)

भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को इसमें श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते हैं कि ‘राम लला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है उसे रविवार को शाम 8 बजे नए मंदिर में रख दिया जाएगा। जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को की जाएगी।

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुआ ‘अनुष्ठान’ सोमवार को पूरा होगा और दोपहर करीब 12:30 बजे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्त भगवान श्री रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते हैं कि ‘राम लला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है उसे रविवार को शाम 8 बजे नए मंदिर में रख दिया जाएगा। जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को की जाएगी। 22 जनवरी का दिन बेहद मंगलकारी और भावुक कर देने वाला होगा, क्योंकि इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

इससे पहले पांच दिनों तक वैदिक अनुष्ठानों को किया गया। प्राण प्रतिष्ठा पूजा के छठवें दिन रविवार को 114 कलशों के विभिन्न औषधीय जल से मूर्ति को स्नान कराया गया। रविवार को ही मूर्ति का मध्याधिवास,शैय्या अधिवास कराया गया वही प्रभु श्रीराम के सिंहासन को सरयू जल से धोया गया। सांयकाल की आरती के बाद अनुष्ठान का विश्राम हो गया।

भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु सात दिवसीय अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पूर्व यानी 20 जनवरी को पुष्पाधिवास, शर्कराधिवास और फलाधिवास किए गए। पुष्पाधिवास, शर्कराधिवास और फलाधिवास के दिन रवि योग का था। कहा जाता है कि रवि योग में शुभ कार्य कर सकते हैं। विराजित रामलला की मूर्ति को उनके तीनो भाइयों शालिग्राम व हनुमानजी महाराज के साथ नए मन्दिर में लाया गया।

रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे मोदी

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे। पीएम सुबह 10:25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10:55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर 12:05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंंगे। यहां दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू

सोमवार को होने वाले राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां वह आरएसएस के कार्यालय साकेत निलियम में रात्रि विश्राम के लिए रुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले अयोध्या पहुंच चुके हैं। संघ के ये सर्वोच्च पदाधिकारी यहां श्रीरामलाल की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने श्रीरामनगरी पहुंचे हैं।

अयोध्या पहुंचने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंचालक डॉ. मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल हैं। ये दोनों रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं। जबकि पूर्व सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य भैय्याजी जोशी, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल पहले से ही अयोध्या में हैं। इसके अलावा सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए विशिष्ट अतिथियों का आगमन शुरू हो चुका है। सीजेआई चंद्रचूड़ अयोध्या पहुंचे। साथ ही नेता भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामनगरी पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेराय, सिंगर सोनू निगम, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और धनुष पहुंच गए हैं। क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पहुंच गई हैं।

सुरक्षा के अभेद्य दुर्ग में तब्दील है रामनगरी

श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान को तैनात किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यूपीएसएसएफ के जवान रामजन्म भूमि परिसर, गर्भगृह और पेट्रोलिंग ड्यूटी के साथ रेड जोन की सुरक्षा में लगाए गए हैं।

बता दे कि इन जवानों को हरियाणा के मानेसर में एनएसजी से प्रशिक्षण दिलाया गया और अत्याधुनिक हथियार से लैस किए गए। ये किसी भी संदिग्ध परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। बल में सिविल पुलिस और पीएसी के चुनिंदा जवानों की नियुक्ति की जाती है। इस बल में आने के बाद जवानों को तीन माह की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाती है। मंदिर की सुरक्षा में महिला और पुरुष कमांडो लगाए गए हैं।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मदेद्नजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। उप महानिरीक्षक 11 वाहिनी एनडीआरफ वाराणसी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर से विशेष रूप से प्रशिक्षित एवं चिह्नित टीमों को तैनात किया गया है।

शर्मा ने बताया कि तीन टीमों को अयोध्या में तैनात की गई है। इनमें एक टीम केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर आपदा के लिए है। दूसरी टीम स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू के लिए है। तीसरी टीम को सरयू नदी में विभिन्न घाटों पर रेस्क्यू मोटर बोट, गोताखोर, पैरामेडिकल, लाइफ जैकेट इत्यादि के साथ तैनात हैं।

जहां भगवान राम हैं, वहां सब मंगल हैं- बाबा रामदेव

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंचे रामदेव ने कहा कि जहां भगवान राम हैं, वहां सब मंगल है, घड़ी मुहूर्त शुभ नहीं है, राम के नाम पर मत डराओ। जहां भगवान राम हैं, वहां सब मंगल है, जहां राम हैं, वहां सब शुभ ही शुभ है। यह सिर्फ राम मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा, राष्ट्र रामराज की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राम टेंट से भव्य राम मंदिर में आ रहे हैं। गर्भगृह का पूरा निर्माण हो गया है। देश राजनीति, धार्मिक और आर्थिक रूप से मजबूत होगा।

प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकारना दुर्भाग्य का विषय -आचार्य प्रमोद कृष्णन

विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि “यह दुर्भाग्य का विषय है। राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता। राम भारत की आत्मा हैं। राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है।

राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है। राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है ना भारत के लोकतंत्र की। मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो। भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो।

कंगना रनौत सफाई अभियान में हिस्सा लिया और झाड़ू लगाई

फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत रविवार को रामनगरी पहुंचीं। यहां पर उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर भगवान बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। इस दौरान कंगना ने मंदिर परिसर में चल रही सफाई अभियान में हिस्सा लिया और झाड़ू लगाई। इस मौके पर कंगना ने कहा कि वो सौभाग्य शाली हैं कि उन्हें कई बार अयोध्या आने का मौका मिला है। कंगना ने कहा कि वो हनुमानगढ़ी में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर गर्व का अनुभव कर रही हैं और चाहती हैं कि और भी लोग इस अभियान में हिस्सा लें और अपने आसपास के मंदिरों की साफ सफाई करें।

उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों को प्रेरित करने के लिए ही आज मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई है। कंगना ने कहा ,”राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं है, वो मूर्ति सिर्फ एक मूर्ति नहीं है।” उनके विचार में राम मंदिर एक नए युग की शुरुआत करता है और चेतना की उच्च स्थिति का प्रतीक है।

प्राण प्रतिष्ठा में देश के अलग-अलग हिस्सों के 14 दंपत्ति होंगे यजमान

22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आयोजन में पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। कार्यक्रम के यजमान के रूप में देश के अलग-अलग हिस्से से 14 दंपति भी प्रतिभाग करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सहमति के बाद आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यह जानकारी साझा की। बताया कि ये यजमान भारत के उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भाग के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि यजमान सूची में उदयपुर निवासी बनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष के रामचंद्र खराड़ी है। असम की राम कुई जेमी व जयपुर के गुरुचरण सिंह गिल हैं। हरदोई के रविदास समाज के कृष्ण मोहन व मुल्तानी से रमेश जैन हैं। तमिलनाडु से अडालारासन, महाराष्ट्र के विट्ठल राव कांबले तथा महाराष्ट्र के लातूर के घुमंतू समाज के ट्रस्टी महादेव राव गायकवाड़ यजमान बनें हैं।

कर्नाटक के लिंगराज बसवराज अप्पा, लखनऊ के दिलीप वाल्मीकि काशी के डोम राज परिवार के अनिल चौधरी और यहीं के कैलाश यादव भी इस कतार में शामिल हैं। साथ ही हरियाणा के पलवल के अरुण चौधरी व काशी के ही कवींद्र प्रताप सिंह यजमान होंगे।

The post AYODHYA SPECIAL : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन की तैयारी पूरी,पहुंच रहे अतिथि गण appeared first on Lok Dastak.

“सैंया भये कोतवाल, अब डर काहे का”…..
अयोध्या।

“सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का” कहावत को चरितार्थ कर रहा है पुलिस वाली भाभी का देवर जो दूसरों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने का कार्य कर रहा है और अपनी भाभी को पुलिस में बता कर पुलिस विभाग को अपना बता रहा है I विपक्षियों का कहना है कि दबंग व्यक्ति अपनी भाभी की पुलिस विभाग में पहुंच होने का धौंस दिखाता है I  मामला जिले के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के गांव अमसिन है, में दबंग देवर अपनी भाभी के पुलिस में होने का फायदा उठाकर गरीबो की जमीन अवैध रूप से दबंगई के बल पर कब्जा करने में जुटा है।

जिसकी शिकायत पीड़ितों ने सरकस व दबंग विपक्षी के जबरिया उनकी जमीन कर अवैध कब्जेदारी की शिकायत जिले के उच्चाधिकारियों से करके न्याय की गुहार लगाई है। मामला थाना गोसाईगंज के अमसीन गांव का है। जहां पीड़ित धर्मेन्द्र कनौजिया, मिश्रीलाल, तथा मंशाराम के घर के पिछले दरवाजे, सहन व पेड़ के बाद आजाद की जमीन गाटा सं0 286 स्थित है। पीड़ित के पडोसी नगेन्द्र पुत्र विश्वनाथ जिसका पीड़ित के घर के पीछे स्थित खाली जमीन सहन व पेड़ से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है I

उसके द्वारा 11 फरवरी को समय शाम करीब 4 बजे अपनी गुण्डई दंबगई व पुलिस में अपनी पहुंच होने के चलते जेसीबी से पीड़ित के मकान के पीछे पीड़ितों के इस्तेमाल व कब्जे की भूमि को जबरदस्ती कब्जा कर लेने के नियत से खोदना शुरु कर दिया और ईंट की दीवार को गिरा दिया। मना करने पर नागेन्द्र अपनी पुलिस में नौकरी कर रही भाभी की धौस दिखाता हुआ अमादा फौजदारी हो जाता है।पुलिस में होने का फायदा उठाते हुए दबंग ने पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पीड़ितों का कहना है कि

यदि समय रहते उक्त नागेन्द्र को अवैध रुप से कब्जा करने से नहीं रोका गया तो पानी निकासी की नाली को बंद करने के साथ साथ उनके कब्जे की मूल्यावान जमीन को एवं पेड़ आदि को जबरदस्ती कब्जा कर लेंगे।

The post “सैंया भये कोतवाल, अब डर काहे का”….. appeared first on Lok Dastak.

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
अयोध्या I

अयोध्या में आयोजित भव्य दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होकर निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए I अयोध्या में रामलला के मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी रामलला के दर्शन किए I शाम करीब 6 बजे अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की शुरुआत हुई I हजारों वॉलिंटियर्स दीप जलाने के काम में जुटे हैं I अयोध्या में सरयू के तट पर दोनों ओर दीपों को जलाया गया I राम की पैड़ी पर इस बार 9 लाख 51 हजार दीये प्रज्जवलित किए गए हैं I

शाम ढलने के साथ ही सरयू के घाट दीपों की रोशनी से जगमगाने लगे I अयोध्या 18 लाख दिये से जगमगा रहा है I पीएम मोदी रामकथा पार्क पहुंचे उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेI कार्यक्रम में मौजूद एक संत के पीएम मोदी ने पैर छू कर आशीर्वाद लिया I पीएम मोदी ने रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पहले श्रीराम का राजतिलक किया फिर माता सीता,लक्ष्मण और हनुमान का भी तिलक किया I इसके बाद इनकी आरती भी उतारी I पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने भी श्रीराम की आरती की I

राममंदिर के निर्माण के लिये पांच अगस्त 2020 को भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला अयोध्या दौरा है I राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रधानमंत्री का स्वागत किया I पीएम मोदी ने राम मंदिर में दीपक जलाया और भगवान राम दरबार की प्रतिमाओं के सामने फूल की पंखुड़ियां अर्पित की और आरती की I प्रधानमंत्री मोदी सरयू नदी के तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में भी शामिल हुए I इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पटेल सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहे इस कार्यक्रम में अनेक देशों के राजदूत भी शामिल हुए I

एक साथ जले 17 लाख से अधिक दीपक ,बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं. I अयोध्या में कुल 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं I जिनमें से 15 लाख 76 हजार सरयू नदी के तट पर ही जलाए गए है I अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान जहां एक तरफ रिकॉर्ड दीपक जलाए जाने का नया रिकॉर्ड बना वहीं अब लेजर शो का भी आगाज हुआ I लेजर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे I

भारत के कण-कण में,जन-जन के मन में राम– मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव की शुरुआत के बाद कहा कि भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम हैं I उन्होंने कहा कि ईद से दिवाली तक, यही तो भारत की संस्कृति है I पीएम मोदी ने कहा कि दिया खुद जलता है और रोशनी सबको देता है I देश ने कितनी ही गंभीर स्थितियों को देखा है, कई दौर देखे हैं. जब दुनिया की बड़ी-बड़ी शक्तियों का सूरज अस्त हो रहा था तब भी हमारी उम्मीदों का दिया टिमटिमा रहा था I पीएम मोदी ने भगवान राम को विश्व के लिए ज्योति पुंज बताया और कहा कि आज अयोध्या दीपों से जगमग है I दीया स्वयं जलता है और साथ में अंधेरे को भी जलाता है I उन्होंने कहा कि भारत ने अंधकार से निकलकर प्रकाश फैलाया I दीपक समर्पण का भाव लाता है I दीया अंधेरी शाम में भी साथ देता है I  पीएम मोदी ने कहा कि विजय हमेशा सदाचार की होती है I

अयोध्या कार्यक्रम पर पीएम मोदी के ट्वीट

अयोध्या कार्यक्रम में शामिल नरेंद्र मोदी अपने ट्विटर हैंडल से अयोध्या यात्रा की स्मृति को साझा करते हुए लिखा कि—–

श्रीराम भारत के कण-कण में हैं। जन-जन के मन में हैं।अयोध्या की इस पावन धरती पर मुझे भगवान श्री रामलला की पूजा-अर्चना का सौभाग्य मिला। मैंने राष्ट्र की प्रगति और समस्त देशवासियों की कुशलता की कामना की।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह एक अद्भुत भव्य परिसर बनने जा रहा है, जो संसार भर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े अपने मेहनती श्रमजीवियों से संवाद का सुअवसर मिला। आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करेंगी।श्रीरामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य प्रभु श्रीराम की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर उनके आदर्श एवं मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं।

भगवान राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। अयोध्या की सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला।

जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि।

उत्तर दिसि बह सरजू पावनि॥

The post अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी appeared first on Lok Dastak.