ayodhya news Archives - Lok Dastak

AYODHYA UPDATE : मां ज्वाला महोत्सव के समापन दिवस पर भक्ति और संस्कृति का संगम
रिपोर्ट -प्रवीण कुमार सिंह

अयोध्या, उप्र ।

मां ज्वाला महोत्सव के तृतीय दिवस का शुभारंभ तेजस्विनी के मधुर गायन से हुआ, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तदुपरांत पूज्य सुश्री नवल किशोरी जी ने मां के ममता भाव, महिषासुर मर्दिनी, मां दुर्गा, मां काली तथा शबरी मां के विविध स्वरूपों के माध्यम से मां शक्ति का दिव्य वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “मां से ही संस्कारों का निर्माण संभव है।”

इसके पश्चात भारत माता की आरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पंडित ज्वाला प्रसाद शोध संस्थान के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा ने मां के भजनों की अनुपम प्रस्तुति देकर भक्तिरस से वातावरण को सराबोर कर दिया।

इसके उपरांत सूचना विभाग की कलाकार प्रकृति यादव एवं उनके दल ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विवेक पांडे, रुद्राक्ष करमचंद देहाती, सोनू सांवरिया, बृजमोहन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, प्रत्यूष पाण्डेय तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के कलाकार जितेंद्र यादव एवं उनके दल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए पाँच विभूतियों को मां ज्वाला रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया —

हिमांशु मोहन – IAS परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु

डॉ. रामजी वर्मा – चिकित्सा क्षेत्र

गयादीन साजन – संगीत क्षेत्र

शीतला प्रसाद यादव – शिक्षा क्षेत्र

राजेंद्र कुमार पांडेय – पत्रकारिता क्षेत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मिल्कीपुर के विधायक श्री चंद्रभानु पासवान ने कहा कि “मां ज्वाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह महोत्सव केवल भक्ति का नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का प्रतीक है। इसमें सम्मिलित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे ‘खुन्नू’ ने कहा कि “मां ज्वाला महोत्सव आने वाले वर्षों में प्रदेश स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाएगा।”मां ज्वाला फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मां ज्वाला महोत्सव की प्रस्तुतियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सार्थक परिणाम देने वाली हैं।”

इस अवसर पर विदेश संपर्क विभाग भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रवि तिवारी, तक्षशिला IAS कोचिंग संस्थान के प्रबंधक संतोष मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, राधेश्याम त्यागी,चंद्रप्रकाश पांडे, सत्यनाम सिंह, मीना सिंह, पारसनाथ पांडेय (एडवोकेट), ज्ञान स्वरूप सिंह, गौतम पांडे, चंद्रशेखर तिवारी,सुशील मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह, लालजी शर्मा, पंडित दुर्गेश बाबू, सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महोत्सव के सफल संचालन में सचिव संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष मांडवी तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रबंधक प्रशांत शुक्ला, कार्यक्रम प्रभारी पंकज पांडे, विकास रावत, अंशुमान श्रीवास्तव, रवि शर्मा, मनीष कुमार, सुमन सिंह, श्वेता सिंह, सरला तिवारी, दीपिका तिवारी, सोनी सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और समाजसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

The post AYODHYA UPDATE :  मां ज्वाला महोत्सव के समापन दिवस पर भक्ति और संस्कृति का संगम appeared first on Lok Dastak.

Naturopathy Therapy : निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा कैंप का आयोजन
REPORT BY LOK REPORTER

AYODHYA NEWS।

मां ज्वाला फाउंडेशन एवं परमहंस नेचुरोपैथी क्लीनिक कौशलपुरी द्वारा निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा कैंप का आयोजन मां ज्वाला मंदिर खिरौनी नगर पंचायत में किया गया। जिसमें डॉक्टर राजपाल द्वारा सर्वाइकल, सायटिका, कमर दर्द, घुटनों का दर्द,गठिया रोग एवं गैस के सैकड़ो मरीजों को परामर्श एवं थेरेपी भी दिया।

मां ज्वाला फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं पंकज पाण्डेय ने डॉ राजपाल को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। प्रवीण सिंह ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा भारत की सबसे प्राचीन पद्धति है । इस कैम्प का उद्देश्य यह है कि नगरपंचायतवासी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक हों और बिना दवा के लोग स्वस्थ रहें।

कैम्प में सौरभ मिश्र, प्रशान्त शुक्ल, अंशुमान श्रीवास्तव, लाल जी शर्मा, आचार्य अभिषेक, हिमांशु सूर्यकान्त त्रिपाठी, इंद्रपाल सिंह , सुमन सिंह (आशा), माधुरी मिश्रा (आशा) का भी सहयोग रहा।

The post Naturopathy Therapy : निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा कैंप का आयोजन appeared first on Lok Dastak.

बीडीओ ने हड़प लिया विधवा बुजुर्ग महिला का मकान
अयोध्या।

पैन कार्ड बनवाने के नाम पर एक सरकारी अधिकारी ने बुजुर्ग महिला से उनका 50 लाख का मकान अपनी पत्नी के नाम पर बैनामा करा लिया। यह अधिकारी महिला को सेवा करने के बहाने अपने पास ले गया था। बुजुर्ग महिला विधवा है और उन्हें इस बात की जानकारी गत अक्टूबर माह मे उस समय हुई जब वे अपना मकान बेंचना चाह रही थीं। 90 साल की बुजुर्ग का पुत्र संदीप श्रीवास्तव ने अपनी पीड़ा समाजसेवी श्वेता राज सिंह एडवोकेट को बताई। साथ ही यह भी कहा कि वे उनकी फीस देने में भी समर्थ नहीं हैं। आरोपी रिश्तेदार बीडीओ के पद पर कार्यरत है। उसने टंडौली निवासी सावित्री देवी से उनकी सम्पत्ति अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा दिया। जब प्रकरण श्वेता राज के समक्ष आया तो बीडीओ को आड़े हाथ लिया और कानूनी कार्यवाही करवाने की बात कही। तो आज मंगलवार को को बीडीओ ने अपनी पत्नी के साथ आ कर वृद्धा की सम्पत्ति उसके नाम वापस बैनामा कर दी। इस मकान को उक्त अधिकारी ने पिछले साल 11 मई को अपने नाम कराया था। श्वेता राज सिंह ने अक्टूबर में अपने पास आए मामले का समाधान केवल दो माह में करा दिया। उनके इस सहयोग पर जहां वृद्धा रो पड़ीं वहीं उनके पुत्र संदीप ने वीडियो जारी कर उनके प्रति आभार जताया हैlश्वेता राज सिंह महिलाओं,बुजुर्गों की सेवा पिछले कई साल से निशुल्क कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग माता की सेवा करने मन बहुत खुश है। इतनी खुशी शायद ही पहले मिली हो। उन्होंने कहा कि महिला रिश्तेदार से फ्राड करने वाले अधिकारी के अनुरोध पर उनके नाम को गोपनीय रखा गया है।

The post बीडीओ ने हड़प लिया विधवा बुजुर्ग महिला का मकान appeared first on Lok Dastak.

विवेक सृष्टि में सेवा द्वारा श्री गुरु वशिष्ठ डिजिटल संस्थान का शुभारम्भ
अयोध्या |

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में जनस्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण विषय है| हमारे व्यक्तिगत और समाज जीवन में समस्त संकटो का कारण स्वार्थलिप्सा है। स्वार्थ के वशीभूत होकर परमार्थ के कार्य से विरत हो जाने के कारण अनेकानेक समस्यायें विकराल रूप में हमारे समक्ष आती रहती हैं। ये बातें विवेक सृष्टि में आयोजित गीता जयन्ती महोत्सव में विवेक सृष्टि के अध्यक्ष योगाचार्य डॉ चैतन्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि सुखी जीवन का सार स्वार्थ का परित्याग कर महान जीवन लक्ष्य निर्धारित करना और उसके निमित्त पूर्ण मनोयोग से समर्पित कर्तव्यभाव से कार्य करना है। अपने जीवन में जो कार्य निर्धारित किया है उसे पूरी तन्मयता से न करने के कारण अवसाद उत्पन्न होता है।

गीता में प्रथम अध्याय में ही अर्जुन विषाद की चर्चा है। बिना गीता ज्ञान और गीता के सानिघ्य के स्वार्थलिप्सा एवं विशाद का त्याग और कर्तव्य परायणता का बोध सम्भव नहीं है। श्रीमद्भगवद्गीता के प्रथम अध्याय अर्जुन विषाद योग से लेकर अट्ठारहवें अध्याय मोक्षसन्यास योग तक प्रत्येक अध्याय के सन्देश के आलोक में हमारे जीवन में महानतम लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित होकर कार्य करना ही श्रेयस्कर है।

विवेक सृष्टि में आयोजित गीता जयन्ती के अवसर पर सोसाइटी फॉर एजुकेशन, वेलफेयर & अवेयरनेस (SEWA- सेवा) द्वारा श्रीगुरु वशिष्ठ डिजिटल संस्थान का शुभारम्भ किया गया| संस्थान की परिकल्पना का प्रस्तुतिकरण करते हुए सेवा के सचिव एवं डिजिटल संस्थान के निदेशक ई. रवि तिवारी ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परम्परा के मानवजाति के विकास में अप्रतिम योगदान का प्रत्यक्ष साक्षी रहा है| वर्तमान जगत के प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में आधुनिक तकनीकि एवं वैज्ञानिक विकास के लिए नैतिकता एवं आदर्श आधारित व्यक्तित्व महत्वपूर्ण एवं आवश्यक आधार स्तंभ है| श्रीमद्भगवद्गीता निष्काम कर्मयोग के आदर्श प्रेरणा ग्रन्थ के रूप में हमारी अमूल्य थाती है| यह व्यक्तित्व विकास एवं सुसंस्कृत समाज हेतु समग्र शास्त्र है| श्री गुरु वशिष्ठ डिजिटल संस्थान द्वारा ज्ञान के व्यापक प्रसार के निमित्त डिजिटल स्कूल फॉर एथिकल स्टडीज (Digital School For Ethical Studies) के प्रकल्प का शुभारम्भ किया जा रहा है| जो आधुनिक तकनीकि एवं विज्ञान के समग्र अनुप्रयोग को हृदयंगम करते हुए आधुनिक शिक्षा के विभिन्न पक्षों को समाविष्ट करके चिर पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा को लोक प्रसारित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा| जिसके अन्तर्गत प्रथम सोपान के रूप में श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन की कार्ययोजना प्रस्तुत है| यह संस्थान समाज के सहयोग से व्यापक जनहित के लिए निरन्तर क्रियाशील रहे, ऐसी भगवद प्रार्थना है| इस प्रकल्प के सफलता पूर्वक दायित्व निर्वहन हेतु समाज के प्रत्येक घटक के सहयोग की सादर अपेक्षा है|

इस अवसर पर वशिष्ठ पीठ तीन कलश तिवारी मंदिर के वर्तमान परंपरावाहक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा की हमें भगवत कृपा से जो कुछ भी प्राप्त हुआ है, उसमें आत्म संतुष्टि के भाव के साथ अपने और समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए| यह हमारे लिए नितांत आवश्यक है कि हम लोग भक्ति के साथ योग के मार्ग से अपने आप को ईश्वर के साथ जोड़ें और अपना जीवन सार्थक बनाएं|

इस वर्ष इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था प्रतियोगिता के संयोजक डा. शशि भूषण राम त्रिपाठी ने बताया कि इसके अन्तर्गत बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी ऑनलाइन प्रतियोगिता, न्यूनतम एक अध्याय सस्वर कंठस्थ गीतावाचन प्रतियोगिता, संपूर्ण गीता का सस्वर-कंठस्थ वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | आज गीता जयन्ती के अवसर पर विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों श्री अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, सुश्री मंसिका त्रिपाठी एवं सुश्री अपर्णा शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया|

इस अवसर पर अवध विश्वविद्यालय के गणित विभाग के आचार्य डॉ सन्तशरण मिश्र ने कहा कि गीता ज्ञान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य हो रहा है। गीता के आधार पर अन्तर्राष्ट्रीय जगत में विकास की ललक दिखाई पड़ने लगी है। तमाम विदेशी विश्वविद्यालय औपचारिक एवं अनौपचारिक दोनों रूपों में श्रीमद्भगवद्गीता के आधार पर अध्ययन एवं शोध कार्य में लगे हैं। अपने जीवन में दैनन्दिन गतिविधियों में गीता को आधार बनाकर कर्तव्यरत होना हमें श्रेष्ठता प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का प्रारम्भ श्रीमद्भागवद्गीता एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन का कार्य सुमधुर जी ने किया l

उक्त संगोष्ठी में अरविन्द श्रीवास्तव, वीरेश चन्द्र वर्मा, विवेक सृष्टि के कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, राजेश मंध्यान, ई. प्रियकीर्ति तिवारी राजेश श्रीवास्तव, सहज राम यादव, विजय सिंह ‘बंटी’, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक शुक्ल, प्रवीण सिंह, विनोद तिवारी, अभिषेक शुक्ल, बृजेन्द्र दूबे, प्रवीण दुबे, दिनेश कुलभूषण, ज्योतिभूषण, पवन पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, आशुतोष पाण्डेय, सीमा तिवारी, सोनी सिंह, डॉ.सुरभि पाल, बंदना द्विवेदी, गीता गुप्ता, पूनम श्रीवास्तवा आदि अनेकों गणमान्यजन एवं साधकगण उपस्थित रहे।

The post विवेक सृष्टि में सेवा द्वारा श्री गुरु वशिष्ठ डिजिटल संस्थान का शुभारम्भ appeared first on Lok Dastak.

प्रो प्रतिभा गोयल बनीं अवध विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्यपाल ने स्कूलऑफ बिजनेस स्टडीज, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर प्रतिभा गोयल को रामनगरी के अवध विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। प्रोफेसर गोयल एक बेहतरीन काउंसलर भी हैं।

मालूम हो कि अवध विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व अवैध नियुक्तियों के चलते राज्यपाल ने कुलपति रविशंकर सिंह पटेल से इस्तीफा ले लिया था। नई कुलपति के सामने भ्रष्टाचार से निपटने के साथ शैक्षणिक वातावरण बनाने की गंभीर चुनौती होगी। अवध विश्वविद्यालय पुरातन छात्र सभा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

प्रतिभा गोयल ने पटियाला से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक, जीएनडीयू से एमबीए और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला से पीएचडी किया है। उन्होंने एक प्रमुख उद्योग में उप प्रबंधक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। युवा दिमागों को सलाह देने के लिए उनके अपार प्यार ने उनके करियर में बदलाव देखा जब वह पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और बाद में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में प्रबंधन संकाय में शामिल हुईं।

प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए कई प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा, उन्होंने कई राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सम्मेलनों और संगोष्ठियों में भाग लिया है। डॉ गोयल नेशनल एचआरडी नेटवर्क और इंडियन एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के आजीवन सदस्य हैं। प्रभावी प्रबंधन जर्नल के कार्यकारी संपादक होने के अलावा, उन्होंने पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और कई विद्वानों को उनकी शोध परियोजनाओं में मार्गदर्शन दिया है।

The post प्रो प्रतिभा गोयल बनीं अवध विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति appeared first on Lok Dastak.

474.60 एकड़ भूमि पर होगा योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट “नव्य अयोध्या”
अयोध्या। प्रदेश की योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 1200 एकड़ में बनने वाले नव्य अयोध्या के लिए शाहनेवाजपुर, बरेहटा माझा व तिहुरा मांझा में आवास विकास परिषद ने 474.60 एकड़ भूमि को अर्जित कर लिया है। जिलाधिकारी के मुताबिक प्रथम चरण में होने कार्यों के लिए भूमि अर्जित करने की कार्यवाही को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय और कई राज्यों के भवन का भी निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही व्यवसायिक भवन सहित अन्य सुविधा की अवस्थापना शामिल है। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत 39 होटल व्यवसायिक भूखण्ड, 09 सामुदायिक सुविधायें, 05 संस्थागत भूखण्ड, 19 अन्तर्राष्ट्रीय व राज्यों के भवनों हेतु प्रस्तावित भूखण्ड, 2500 प्लैट्स अल्प आय वर्ग दुर्बल आय वर्ग हेतु आरक्षित भूखण्ड, 65 ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड, 01 पुर्नवास स्थल, 01 मनोरंजन एवं जलाशय हेतु निर्धारित स्थल तथा 03 यूटिलटी भूखण्ड उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम एवं तृतीय चरण के अन्तर्गत प्रस्तावित कुल भूमि 1194.36 एकड़ पर कुल 40 हजार दर्शनार्थियों हेतु गेस्ट हाउस, 80 अन्तर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस, 36 राज्य एवं केन्द्र शासित राज्यों के भवन, आवासीय भूखण्ड तथा समाज के दुर्बल आय वर्ग श्रेणी हेतु भूखण्ड, वर्तमान ग्रामीण आबादी के पुर्नवासन हेतु प्रयाप्त मात्रा में भूखण्ड तथा मनोरंजन एवं जलाशय भी प्रस्तावित है। आवास विकास के मुताबिक इस योजना के प्रथम चरण में ग्राम शाहनेवाजपुर मांझा की 201.74 एकड़ व ग्राम बरेहटा मांझा की 230.23 एकड़ तथा ग्राम तिहुरा मांझा की 151.34 एकड़ कुल 583.31 एकड़ भूमि पर योजना संचालित की जानी है। जिसके लिए प्रथम चरण के अन्तर्गत अब तक 474.60 एकड़ यानी 81.36 प्रतिशत भूमि का कब्जा विकास अनुबन्ध परिषद पक्ष में प्राप्त किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष भूमि को भू-स्वामियों से सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि अर्जन करने के साथ फेज-1 के अन्तर्गत अब तक अर्जन की गयी भूमि को समतल कराने तथा शाहनेवाजपुर की भूमि से वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये है। जिससे वहां पर वर्षा जल न एकत्रित होने पाये।

The post 474.60 एकड़ भूमि पर होगा योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट “नव्य अयोध्या” appeared first on Lok Dastak.

श्री राम रघुवंशी थे, हम भी रघुवंशी हैं-राकेश टिकैत
अयोध्या।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। वह अयोध्या किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अयोध्या पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार में कैमरा और कलम पर है बंदूक का पहरा है। अयोध्या पहुंचे टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की अयोध्या हमारा घर है रामलला भी थे रघुवंशी हम भी हैं रघुवंशी। हमारे पूर्वज थे प्रभु श्रीरामलला। उन्होंने सवाल किया क्या हमारे अयोध्या आने पर ले बीजेपी ने स्टे ले रखा है।

सरकार के गलत फैसलों का हम पुरजोर विरोध किया है और आगे भी करते रहेंगे। किसान नौजवान और मजदूर के खिलाफ सरकार काम कर रही है। बेलगाम हुई सरकार संविधान को नही मान रही है।

टिकैत ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलना देश के खिलाफ बोलना हो गया है। जब संसद में आवाज कम हो जाती है तो हमे मजबूरन सड़क पर आवाज उठानी पड़ती है। जिस देश में विपक्ष कमजोर होगा वहां तानाशाह का जन्म होगा और जब तानाशाही होगी तो क्रांति जन्म लेगी।अब क्रांति का भी समय आ गया है। अयोध्या में सरकार किसानों की जमीन छिनने का कार्यक्रम चला रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट के नाम पर सरकार ने किसानों की जमीन छीनने का कार्य किया है। अयोध्या के हजारों दुकानदार बेरोजगार हो गए है। पिछले 100 वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी व्यापार कर रहे व्यापारियों की आज दुकानें तोड़ी जा रही है। 26 नवम्बर को लखनऊ में महापंचायत की जाएगी। जिसमे हर स्टेट से किसान राजधानी पहुंचेंगे। भारतीय किसान यूनियन 26 जनवरी को संविधान बचाओ दिवस मनाएगी।

The post श्री राम रघुवंशी थे, हम भी रघुवंशी हैं-राकेश टिकैत appeared first on Lok Dastak.

16वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का धूमधाम से हुआ शुभारंभ
अयोध्या। शहीदों और क्रांतिकारियों की याद में आयोजित 16वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अयोध्या में दो दिनों तक चलने वाले फिल्म् फेस्टिवल के पहले दिन ‘आजादी के नायक’ विषय पर पेंटिग तो वहीं ‘अवाम का सिनेमा’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अशफाक- बिस्मिल सभागार में कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रौत्र शदाब उल्ला खान ने मुख्य वक्तय के तौर पर कहा कि अयोध्या फिल्म फेस्टिवल साल दर साल अपनी भव्यता के साथ होता जा रहा है। उन्होंंने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला खां व अन्य शहीदों की याद में हो रहा यह कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने का काम कर रहा है। क्रांतिकारियों की शहादत से जुड़ी बातों को सिनेमा के माध्यम से सशक्त् ढंग से समाज तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला खां की बातों पर यदि ठीक ढंग से अमल किया जाए, तो समाजिक बंटवारे को खत्म किया जा सकता है।

फिल्म प्रोडयूसर राजेश कुमार जायसवाल ने बच्चों में फिल्म् मेकिंग और एक्टिंग की रुचि जगाने की बात कही। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज राहुल तोमर ने अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं और बच्चों को देश निर्माण से जुड़े कार्यों को करने की अपील की।अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि पहले दिन निर्णय, शिवोहम, बगुलबुआ, ज़ेलम, चिक्याची शाला आदि फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मैसेडोनिया, युगोस्लाविया, जापान, कनाडा, चीन, ताइवान, डेनमार्क, रसियन फेडरेशन, जर्मनी सहित 23 देशों से कुल फिल्में 267 प्राप्त हुई हैं, जिनमें से चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

The post 16वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का धूमधाम से हुआ शुभारंभ appeared first on Lok Dastak.

चर्चा में है कमलदल पर विराजित प्रभु श्रीराम की मूर्ति
अयोध्या। प्रभु श्रीरामलला के मुख्य गर्भगृह में कौन सी मूर्ति विराजमान होगी उसका निर्णय अभी भले न हुआ हो लेकिन कारसेवक पुरम में रखी कमलदल पर विराजमान भगवान श्रीरामलला के बाल स्वरूप की एक मूर्ति चर्चा का विषय जरूर बनी हुई है। रामनगरी में भगवान श्रीरामलला के भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। भव्य मंदिर में मकर संक्रांति 2024 में भगवान रामलला बालक स्वरूप में स्थाई मूर्ति की स्थापना होगी।  सूत्रों की माने तो बालक राम की मूर्ति रामलला के दर्शन मार्ग में अस्थाई मंदिर के पास रखी जाएगी ताकि श्रद्धालु उस मूर्ति का दर्शन कर अपनी स्वीकृति प्रदान कर सके। गौरतलब हो कि राजस्थान के जयपुर से अयोध्या पहुंची यह मूर्ति का स्वरूप बेहद खूबसूरत है। भगवान रामलला धनुष धारी रूप में बाल स्वरूप में कमल विराजमान हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संकेत में कहा कि बालक राम की मूर्ति कमलदल पर सुशोभित अच्छी लगती है। लेकिन अगर सूत्रों की माने तो भगवान रामलला के मंदिर में लगने वाली मूर्ति कुछ इस मूर्ति से मिलती-जुलती होगी। जिसके बारे में ट्रस्ट के द्वारा गठित टीम मूर्ति के स्वरूप और आकार को लेकर मंथन कर रही है। लगभग 3 फुट से 4 फुट ऊंची बालक राम की प्रतिमा भव्य मंदिर में लगाई जाएगी जिसका उद्देश्य होगा कि श्रद्धालु दूर से ही भगवान के चरणों से मस्तक का दर्शन आसानी से कर सकें।

श्रद्धालु के समर्पण और श्रद्धा की प्रतीक है ये मूर्ति-चंपत राय

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह मूर्ति भगवान राम के प्रति राजस्थान के एक श्रद्धालु के समर्पण और श्रद्धा की प्रतीक है। जिसे मैंने सहर्ष स्वीकार किया। भगवान रामलला के बालक रूप कमल दल पर सवार मूर्ति लगभग सवा कुंटल वजन की है। मूर्ति का वजन बर्दाश्त करने वाली मजबूत इमेज बनने के बाद उस पर मूर्ति को रखा जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संकेत देते हुए कहा कि भगवान राम की मूर्ति बाल रूप की है। और यदि बाल रूप की मूर्ति कमल दल पर हो तो वह खूबसूरत लगती है। लेकिन स्पष्ट करते हुए कहा कि रामलला के भव्य मंदिर में कौन सा स्वरूप विराजमान होगा यह भी तय नहीं हुआ है।

The post चर्चा में है कमलदल पर विराजित प्रभु श्रीराम की मूर्ति appeared first on Lok Dastak.

दीपावली पर दर्दनाक हादसा, चाचा की मौत, भतीजा घायल
दीपावली पर्व के अवसर पर जहां एक तरफ लोग हंसी खुशी पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं  I वहीं दूसरी तरफ सड़क हादसे में चाचा की मौत व भतीजे के घायल होने की खबर से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक की लहर फैल गई I  घटना जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र की है  I धान काटने की मशीन से बाइक सवार के टकराने से चाचा की मौत हो गई है I वहीं घायल भतीजे का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की बीतीरात मिश्री पुरवा गांव निवासी रामसिंह यादव अपने भतीजे अंश के साथ बाइक से उमापुर के लिए निकले थे वह जैसे ही ग्राम पुरेशिवा बुढ़वा बाबा मार्ग के निकट पहुंचे तभी उनकी बाइक आगे जा रही धान काटने वाली मशीन में जोरदार टक्कर हो गई I जिसमें बाइक पर सवार चाचा भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की ग्रामीणों ने बाबाबाज़ार पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए अपनी सरकारी गाड़ी से सीएचसी मवई पहुंचाया।जहाँ घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।ट्रामा सेंटर लखनऊ में चाचा की मौत हो गई और भतीजे का इलाज चल रहा है।मौत की खबर सुनते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया।परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

इस सम्बंध में बाबाबाज़ार थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम मिश्री तिवारीपुर गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र सत्यनाम यादव 22 अपने भतीजे अंश के साथ बाइक से जा रहे थे जिनका उमापुर दुल्लापुर मार्ग पर ग्राम पूरेशिवा बुढ़वा बाबा के निकट धान काटने वाली मशीन में टकराने से दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मवई भेजा गया जहां हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां रामसिंह यादव पुत्र सत्यनाम यादव 22 वर्ष की मौत हो गई और गम्भीर रूप से घायल भतीजे अंश का इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि धान काटने वाली मशीन को कब्जे में लेलिया गया है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने विधिक कार्यवाही की जाएगी।

The post दीपावली पर दर्दनाक हादसा, चाचा की मौत, भतीजा घायल appeared first on Lok Dastak.