AYODHYA DHAM Archives - Lok Dastak

AYODHYA DHAM PILGRIMAGE : रामलला के दर्शन को पैदल निकले सपा विधायक का जगह-जगह फूल,ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
REPORT BY NEERAJ SINGH

LUCKNOW DESK I

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज से सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए पद यात्रा पर निकले हैं। उनके साथ हजारों लोगों का जत्था भी है। 108 किलोमीटर पैदल चलकर वे रामलाल के दर्शन करेंगे।

विधायक ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन से ही पैदल चलकर श्रीराम प्रभु के दर्शन करने का संकल्प लिया था। 11 नवंबर सोमवार को उन्होंने अपने पैतृक गांव मऊ गौरीगंज से पैदल यात्रा प्रारंभ की जिसमें उनके साथ हजारों भक्त पदयात्रा में शामिल हुए।

यात्रा का हलियापुर में हुआ भव्य स्वागत

दूसरे दिन पदयात्रा गौरीगंज से मुसाफिरखाना होते हुए हलियापुर पहुंची। हलियापुर आमघाट पुल पहुंचते ही विधायक राकेश प्रताप सिंह का निर्मल सिंह,आशू सिंह, उमरा प्रधान दुर्गेश सिंह,मनोज सिंह प्रधान कांकरकोला,नागेन्द्र प्रताप सिंह, सपा नेता अजय सिंह,पूर्व प्रधान किरन सिंह, दयाशंकर सिंह, मुदित सिंह, रणधीर सिंह, लव सिंह, राजू सिंह,आरपी सिंह, भाजपा नेता हिन्देश सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख रविंद्र प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सहित सैंकड़ों लोगों ने फूल माला व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

उसके बाद हलियापुर पिठला अयोध्या बॉर्डर ढोल नगाड़ों के साथ आगे के लिए रवाना किया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था रही। हलियापुर के एक निजी संस्थान में अल्पविराम के बाद यात्रा पुनः प्रारंभ हुई जिसका रात्रि ठहराव इनायतनगर में होगा और 13 तारीख को यात्रा इनायतनगर से प्रारंभ होगी। 14 तारीख को 8 बजे राम की पैड़ी होते हुए प्रभु श्री राम का दर्शन और हनुमानगढ़ी पूजन करेंगे।

पदयात्रा में सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह का दर्जनों स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत

गौरीगंज से सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में अयोध्याधाम के निकली पदयात्रा का रामनगरी अयोध्या की सीमा हज़ारों लोगों ने पुष्पवर्षा कर ज़ोरदार स्वागत किया। आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला बाजार में शिवमोहन सिंह (मुन्ना सिंह) की हजारों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालुओं ने विधायक राकेश प्रताप सिंह का जय श्री राम के नारे व बैंड बाजे के साथ पटाखे छोड़कर जोरदार स्वागत किया गया।

पदयात्रा पर बुलडोजर से भी हुई पुष्प वर्षा

विधायक राकेश प्रताप सिंह के पदयात्रा पर बुलडोजर से भी पुष्प वर्षा की गई। मुन्ना सिंह ने 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। विधायक राकेश प्रताप सिंह का काफिला जैसे ही कुमारगंज कस्बा पहुंचा कि खंडासा मोड पर समाजसेवी  राजन पांडेय , कुमारगंज कस्बा के हनुमानगढ़ी पर बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय व नगर पंचायत कुमारग़ंज के बॉर्डर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रबली सिंह ने जैसे ही सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया तो विधायक राकेश प्रताप सिंह भावुक गए।

प्राण प्रतिष्ठा के समय ही लिया था संकल्प – विधायक

इस दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक भगवान राम ही हम सभी के साथ रहते हैं।हम सभी का सौभाग्य है कि रामनगरी अयोध्या में भगवान राम जी का भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है।राम जी की असीम अनुकंपा से ही गौरीगंज से अयोध्या धाम तक किया पैदल यात्रा निकली है। जय श्री राम के नारे के उद्घोष के साथ नगर पंचायत कुमारगंज के दर्जनों स्थानों पर विधायक का राकेश प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत हुआ।

स्वागत करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री संदीप , विजयपाल सिंह, भगवती सिंह, आजाद सिंह, बलिकरन सिंह, विजय सेन सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, विकास सिंह, कृष्णदेव सिंह, डॉ आशीष सिंह ,आनंद सिंह ,हरी प्रताप सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, रामकृपाल सिंह, प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा, मिल्कीपुर ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव ,विनय सिंह, अजय विक्रम सिंह, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ,तारा दत्त द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह उमेश प्रताप सिंह दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने श्रीराम पदयात्रा का किया मिल्कीपुर में जोरदार स्वागत

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने विशाल जत्थे के साथ श्रीराम पदयात्रा का अयोध्या के मिल्कीपुर में जोरदार स्वागत किया I उनके जत्थे में सैकड़ों वाहनों का काफिला शामिल था I

राकेश प्रताप सिंह ने यात्रा के दूसरे दिन सम्मलित जनता का जताया आभार

“रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई।

उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई।।”

श्रीराम पदयात्रा के द्वितीय दिवस भी श्रीराम भक्त सनातनी, जोश और उत्साह से सराबोर आज भी हजारों की संख्या में लोगों ने प्रथम पड़ाव से यात्रा का शुभारंभ किया एवं प्रथम पड़ाव से भी बड़ी संख्या में लोग इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर पदयात्रा को बहुत विशाल बना रहे हैं।

सभी को इस पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए हार्दिक स्वागत अभिनन्दन..

मैं श्रीराम भक्त राकेश प्रताप सिंह आप सभी का हृदयतल से आभारी हूं।

The post AYODHYA DHAM PILGRIMAGE : रामलला के दर्शन को पैदल निकले सपा विधायक का जगह-जगह फूल,ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत appeared first on Lok Dastak.

START OF AYODHYA PADYATRA : मैं पहले हिंदू हूं सनातनी हूं सपा का विधायक बाद में हूं – राकेश प्रताप सिंह
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

समाजवादी पार्टी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आज अयोध्या के लिए अपने हजारों समर्थकों और राम भक्तों के साथ पदयात्रा शुरू कर दी है I गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान से यात्रा का शुभारंभ यूपी सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, उत्तराखंड ऋषिकेश के जगतगुरु शंकराचार्य रामानुजाचार्य जी महाराज ने किया।

इस मौके पर उन्होंने बिना नाम लिए सपा नेतृत्व और स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशान साधा और कहा कि सनातन और प्रभु श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों के लिए यह यात्रा नसीहत है मैं पहले हिंदू हूं, सनातनी हूं, सपा का विधायक बाद में हूं I

समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह जो पूर्व में हुए राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के समय से लगातार चर्चा में है बागी बने हुए हैं उन्होंने अयोध्या धाम के लिए अपने समर्थकों व राम भक्तों के साथ अयोध्या की लगभग 108 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की उन्होंने कहा कि मुझे अयोध्या जाने और प्रभु श्री राम के दर्शन करने से रोकना मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचाना था I

मैं उससे बहुत आहत हुआ था और इसीलिए मैंने संकल्प लिया था कि मैं अपनी जन्म भूमि से प्रभु श्री राम की जन्म भूमि तक पैदल यात्रा करके रामलला का दर्शन करूंगा और आज मैंने इस यात्रा की शुरुआत अपनी जन्म भूमि से की है ।

विधायक ने यात्रा को पूरी तरीके से धर्मिक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या है और अयोध्या में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ है I इसीलिए मैंने सारे विधायकों , मंत्रियों और मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या के दर्शन को जाना चाहता था I लेकिन मेरी पार्टी के नेतृत्व में ऐसा करने से मना कर दिया जिससे मैं बहुत आहत हुआ था I

राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह यात्रा प्रभु श्री राम के दर्शन करने, सनातन धर्म का प्रचार, सनातन धर्म को जो दबाना चाहते हैं जो रोकना चाहते हैं जो तोड़ना चाहते हैं जो सनातनी भावनाओं को कुचलना चाहते हैं, उसे ठेस पहुंचाना चाहते हैं I

जो हिंदू देवी देवताओं को गालियां देते हैं I अपमान भरे शब्दों का प्रयोग करते हैं जो प्रभु श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह उठाते हैं जो रामचरितमानस की चौपाई पर सवाल उठाते हैं I उनको जवाब देने का एक प्रयास है ।

राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं भी हिस्सा ले रही है I समाजवादी पार्टी के समर्थन के सवाल में पर सभा विधायक ने कहा यह धार्मिक यात्रा है कोई समर्थन दे या ना दे कोई जाए या ना जाए इससे फर्क नहीं पड़ता है सनातन को बचाने के लिए सनातन धर्म के प्रचार के लिए मैं आज हजारों राम भक्तों के साथ अयोध्या की ओर चल पड़ा हूं I

उन्होंने कहा कि राजनीति से सेवा की जाती है लेकिन धार्मिक भावनाओं से मार्गदर्शन किया जाता है  जिन लोगों ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं वे हिंदुस्तान की संस्कृति और सभ्यता को नुकसान पहुंचा रहे हैं वह देश की भावनाओं और संस्कृति को समझ नहीं पाए हैं I

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान बंटोगे तो कटोगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी हम घाटे हैं और जब भी हम बंटे हैं हमारा नुकसान हुआ है I आज सनातन को बचाना है सनातन की रक्षा करनी है इसलिए हर सनातनी को उठ खड़ा होना होगा I

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपकी इस  यात्रा पर आपके खिलाफ सपा हाई कमान कार्यवाही कर सकता है तो उन्होंने कहा कि मैं सपा का विधायक बाद में हूं पहले मैं एक हिंदुस्तानी हूं ,हिंदू हूं ,एक सनातनी हूं  ।

यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम

राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह यात्रा आज यानी 11 नवंबर को मुसाफिरखाना के महात्मा बलदेव दास इंटर कॉलेज में रात विश्राम करेगी जहां पर दिनेश त्रिपाठी जी महाराज प्रयागराज के द्वारा राम कथा का प्रवचन किया जाएगा I

12 नवंबर को ओम शक्ति धाम कोटवा रामनरेश रामरती शिक्षण संस्थान मिल्कीपुर में यात्रा रात विश्राम करेगी जहां पर दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, 13 नवंबर को यात्रा साकेत महाविद्यालय अयोध्या में रात विश्राम करेगी जहां पर श्री शांतनु जी महाराज द्वारा शौर्यगाथा का वर्णन किया जाएगा I

14 नवंबर को सुबह सरजू में स्नान के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक, हनुमान गढ़ी में दर्शन के बाद राम लला का दर्शन करेंगे इस मौके पर अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहेगे।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के 80 प्रतिशत ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख  हिस्सा ले रहे हैं।

सपा विधायक ने अखिलेश यादव को नहीं दिया यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण

राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यात्रा में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट और विधायकों को आमंत्रित किया है I मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उप चुनाव की व्यस्तता के चलते यदि वो नहीं पहुंच पाए तो उनका कोई न कोई प्रतिनिधि यात्रा में हिस्सा जरूर लेगा I

अखिलेश यादव को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव को इस यात्रा में शामिल होने व प्रभु के दर्शन के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

शुभारंभ समारोह में बोले अतिथिगण

यात्रा के शुभारंभ समारोह में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि जो आज हो रहा है मैं यह 04 साल पहले चाहता था जो नहीं हो पाया था I उनका इशारा राकेश प्रताप सिंह को भाजपा में लाने की ओर था I उन्होंने कहा यह तो अभी झांकी है काशी और मथुरा बाकी है।

जगद्गुरु शंकराचार्य ऋषिकेश रामानुजाचार्य ने कहा कि यात्रा असाधारण है किसी राजनेता नेता द्वारा अपनी जन्म भूमि से अयोध्या तक पैदल यात्रा यह पहली बार हो रही है मैं इसकी सफलता की कामना करता हूं।

उद्घाटन समारोह में संत स्वामी मोनी महराज, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि,भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे I

मुस्लिम समुदाय की पदयात्रा के स्वागत में रहीं भागीदारी

पद यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत जोरदार तरीके से जगह जगह पर किया गया I स्वागत के दौरान मुस्लिम पुरुषों के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पदयात्रियों पर फूलों की वर्षा करते देखी गई I

The post START OF AYODHYA PADYATRA : मैं पहले हिंदू हूं सनातनी हूं सपा का विधायक बाद में हूं – राकेश प्रताप सिंह  appeared first on Lok Dastak.

AYODHYA DHAM PILGRIMAGE : सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की अयोध्या तक पदयात्रा ,स्वतंत्रता सेनानी के परिजन भी होंगे शामिल
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की आगामी 11 नवंबर से प्रस्तावित अयोध्या के राम लला मंदिर तक 108 किमी की पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी है । तैयारियों को लेकर स्वयं विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के मुसाफिरखाना गौरीगंज शाहगढ़ जामों के साथ ही जिले भर में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर पूरी रूपरेखा तैयार करने में जुटे हुए हैं I

वही समर्थकों द्वारा लगातार विभिन्न कस्बों चौराहों के साथ सभी प्रमुख स्थलों पर बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगाने का काम लगातार जारी है। इसके साथ ही सभी प्रमुख बाजारों व कस्बों में अलग अलग स्थानों पर लाउड स्पीकर के माध्यम से पदयात्रा का प्रचार प्रसार करने के साथ ही लोगों से भावनात्मक अपील की जा रही है। विधायक की अयोध्या तक की विशाल पद यात्रा कल, तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया I

विधायक ने दी पद यात्रा की जानकारी

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राकेश सिंह बताया कि 11 नवंबर को गौरीगंज मुख्यालय स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होने वाली पदयात्रा उसी दिन मुसाफिरखाना के नेवादा गांव स्थित महात्मा बलदेव दास इंटर कालेज में रात्रि विश्राम होगा जहां कथा वाचक दिनेश त्रिपाठी जी महराज से मुखार बिंदुओं से राम भक्त कथा श्रवण करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे वहीं अगले दिन की पद यात्रा नेवादा से शुरू होकर हलियापुर स्थित श्रीमती सुन्दरा देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर अल्प विश्राम करने के बाद आगे रवाना होगी ।

विधायक राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पद यात्रा शाम करीब सात बजे इनायतनगर पहुंचेगी ।जहां राम नरेश राम रती शिक्षण संस्थान में रात्रि विश्राम होगा ।अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू पदयात्रा दोपहर में अमौना स्थित माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में अल्प विश्राम के बाद कामताप्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय पहुंचेगी ।14 नवंबर को साकेत महाविद्यालय से पदयात्रा अयोध्या पहुंचकर सरयू स्नान करने के बाद लव कुश द्वारा स्थापित नागेश्वरनाथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे ।

तत्पश्चात विधायक राकेश प्रताप सिंह अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंच कर पूजा अर्चना करेंगे ।इसके बाद रामलला के दर्शन करने के बाद पुनः साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे और राम भक्तों के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन भी पदयात्रा में होगा सम्मिलित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की एक बैठक अशोक कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीताराम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज दतनपुर कटारी में संपन्न हुई।

अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण समिति , अमेठी के द्वारा यह बिंदु रखा गया कि गौरीगंज विधानसभा के विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधानसभा में स्वतंत्रता सेनानी के नाम से सम्मान पूर्वक सेनानी द्वार बनवाने का सराहनीय व अद्वितीय कार्य किया गया है ।

जिन सेनानी का द्वार अभी नहीं बना है उनके भी नाम से सेनानी द्वार बनवाने की प्रक्रिया की जा रही है । संगठन मंत्री चंद्रभान यादव ने कहा कि जो यात्रा विधायक गौरीगंज द्वारा गौरीगंज से अयोध्या तक की जा रही है यह स्वागत योग्य है I

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह करेंगे यात्रा का स्वागत

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सचिव एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राजेश सिंह की अगुवाई में सेनानी परिवारों द्वारा रामगंज कौहार स्थित  विधायक द्वारा सर्वप्रथम निर्मित प्रताप नारायण दुबे सेनानी द्वार पर इस यात्रा का स्वागत किया जायेगा ।

इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अपने सेनानी पूर्वजों के सूक्ष्म शरीर से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस सराहनीय पदयात्रा में ज़िला सेनानी उत्तराधिकारी संगठन सम्मिलित रहेगा ।

सभी उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों ने इस यात्रा की प्रशंसा की जिसमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा चंद्रभान यादव पूजा शुक्ला रमा निवास मिश्रा श्यामसुंदर अब्दुल अनीश अभिषेक पांडेय सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी उपस्थित रहे I

यात्रा के प्रथम ठहराव स्थल पर सीएमओ की उपस्थिति में हुई फॉगिंग

रविवार को सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित महात्मा बलदेव दास इंटर कालेज में फागिंग कार्य का भी निरीक्षण किया । रविवार को मुसाफिरखाना के नेवादा गांव पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने महात्मा बलदेव दास इंटर कॉलेज पहुंचे I

जहां उन्होंने गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की सोमवार से प्रस्तावित अयोध्या तक की पदयात्रा के प्रथम दिवस के विश्राम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई व्यवस्था के साथ परिसर में फागिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पदयात्रा में शामिल राम भक्तों की सुविधा को देखते हुए चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी सुनील तिवारी डॉक्टर अमित सिंह संजय सिंह राज कुमार सिंह अनुराग सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

The post AYODHYA DHAM PILGRIMAGE : सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की अयोध्या तक पदयात्रा ,स्वतंत्रता सेनानी के परिजन भी होंगे शामिल appeared first on Lok Dastak.

TRAVELODGE ILLUSTRATION : अयोध्या का टूर: पहुंच आसान-दर्शन दूर..
PRESENTED BY GAURAV AWASTHI

‘स्वस्थ भारत’ स्वयंसेवी संगठन के सभापति आशुतोष कुमार सिंह की तरफ से आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में चल रही तीन दिवसीय सेमिनार का आज आखिरी दिन था। नई दिल्ली से प्रकाशित पाक्षिक पत्रिका ‘युगवार्ता’ के संपादक भाई संजीव कुमार ने ‘अमृत काल में भारत का स्वास्थ्य और मीडिया की भूमिका’ विषय पर चर्चा के लिए आदेशित किया। इसी सिलसिले में कुमारगंज जाना था लेकिन अनुज करुणा शंकर मिश्र ने इस बहाने हनुमानगढ़ी में दर्शन का नया क्लाज जोड़ दिया। कलयुग के जीवित देवता हनुमान जी के दर्शन का प्रस्ताव कोई कैसे ठुकरा सकता है? फिर हम तो ठहरे गहरे हनुमान भक्त। सो, तुरंत तैयार। साथ उनका। सारथी हमारा।

इस सबके चलते आज अयोध्या कई वर्षों बाद जाना हुआ। रायबरेली से अयोध्या 120 किलोमीटर दूर है। पहले सिंपल सी सड़क थी और अब हाईवे। तब जनपद का नाम फैजाबाद हुआ करता था और अब अयोध्या। रायबरेली मार्ग से फैजाबाद होते हुए अयोध्या जाया करता था। यह सड़क पहले टू-लेन थी और अब फोरलेन। मोहनगंज के पास थोड़ी दिक्कत छोड़ दें तो बाकी का कष्टरहित सफर। अयोध्या पहुंचने के लिए अब हिचकोले नहीं खाने पड़ते। 25-30 किलोमीटर पहले हाईवे के डिवाइडर पर लगे बिजली के कलात्मक खंबों के बीच में कमल की पंखुड़ियों के नीचे नए स्टाइल में विभिन्न रंगों से अंग्रेजी में लिखा ‘अयोध्या’ आपका ध्यान आकर्षित करने लगता है।

अंग्रेजी में इसे ‘लोगो’ कह सकते हैं। हिंदी वाले इस ‘प्रतीक चिन्ह’ कहते हैं। फैजाबाद पहुंचने पर अयोध्या की दूरी 10 किलोमीटर लिखी दिखती थी अब नए हाईवे पर लिखा मिलेगा-‘ अयोध्या-0 किमी और अयोध्या धाम-10 किमी। यानी अयोध्या-टू-अयोध्या धाम। भक्तों के लिए ‘रामनगरी अयोध्या’ और सरकारी बोर्ड में ‘अयोध्या धाम’। प्रदेश के किसी भी तरफ से आपका अयोध्या पहुंचना तो बहुत आसान हो गया है पर भगवान पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। तीखी धूप। लंबी कतार। पसीना अपार। तब मिलेगा देवता का द्वार।

अब रायबरेली को ही लें। रायबरेली से अयोध्या पहुंचने में पहले करीब 3 घंटे लग जाते थे लेकिन हनुमानगढ़ी में दर्शन तुरंत मिल जाते थे। रायबरेली से अब आप अयोध्या 2 घंटे में आसानी से पहुंच जाएंगे लेकिन अगर दिन शनिवार और मंगलवार है तो दर्शन में घंटे भर भी लग सकते हैं। कभी-कभी इससे ज्यादा भी। पहले खाकी वर्दी मंदिर में ऊपर प्रवेश द्वार पर ही दिखती थी और अब भक्तों की भीड़ के चलते नीचे सीढ़ियों से 100 मीटर पहले से हनुमानगढ़ी के हनुमान जी महाराज के विग्रह के सामने तक पुलिस ही पुलिस। इच्छा भरकर दर्शन की इच्छा पूरी करने की जरा भी कोशिश आपको धक्का दिला सकती है या कर्कश वाणी से सामना करा सकती है।

अब जब हनुमानगढ़ी में दर्शन का यह हाल है तो उनके इष्टदेव भगवान राम के दर्शनों में होने वाली दिक्कतों का अंदाज आप खुद लगाइए। राम जन्मभूमि में दर्शन के लिए पहले भी काफी चक्कर लगाना पड़ता था और अब भी। एक भजन है- कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े..। भक्ति के उमड़ रहे ज्वार में अब भक्तों को ही भगवान से काम पड़ रहा है, भगवान को नहीं। मंदिरों मठों में कदम-कदम पर पहरा गहरा है। राम-राम रटते हुए ही भगवान राम के दर्शन पा सकते हैं।

यह सही है अब अयोध्या पहले वाली नहीं रही। ‘दिव्य-नव्य-भव्य’ की सरकारी उपमा रत्तीभर गलत नहीं है। अयोध्या का सीन पूरा चेंज है। सड़कें बदल गई हैं। रास्ते की क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर है। सुंदर सजे-धजे चौराहे। कहीं आओ-कहीं जाओ। सब सिस्टमैटिक। पहले अयोध्या की मुख्य सड़क पर गाड़ी खड़ी कर आप हनुमानगढ़ी के दर्शन को जा सकते थे। कुछ खा सकते थे लेकिन अब ऐसा संभव ही नहीं। गाड़ी खड़ी करने पर चालान का स्वाद चखना पड़ सकता है।

पहले अयोध्या में साधारण से खाने के जुगाड़ बहुत कम होते थे। घर से पूड़ी बांध कर ले जाओ या किसी मठ में प्रसाद पाओ या ऐसे ही काम चलाओ। अब नई अयोध्या में नए-नए होटल-रेस्टोरेंट की भरमार है। साउथ इंडियन खाना है तो उडुपी रेस्टोरेंट जाइए और गुजराती थाल खानी है तो ‘नमो नमो ग्रुप’ के रेस्टोरेंट और आदि-आदि में। ₹200 वाले डोसे और ढाई सौ रुपए थाल (उत्तर भारतीय खाना) वाले रेस्टोरेंट एक नहीं कई हो गए हैं। अगर आपकी जब इजाजत दे रही हो तो इससे महंगे भी होटल-रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। इस सबके बावजूद अयोध्या ने अपना सांसद क्यों बदला? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए नई नवेली अयोध्या के बजाये आपको पहले की तरह वाले गांवों की गलियों से गुजरना ही पड़ेगा।

किराए पर रहती कौशल्या

आदर्श पुत्र और आदर्श भाई का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला स्थली में हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर सड़क के एक किनारे आंचल फैलाए बैठीं वृद्ध कौशल्या भोजपुर (बिहार) की रहने वाली हैं। उनके दो बेटे हैं लेकिन दोनों में तनिक भी मातृमोह नहीं। पिछले 18 वर्षों से वह यहां ₹1500 प्रतिमाह किराए के कमरे में रहते हुए भीख मांग कर गुजारा कर रही हैं। वह नित्य 2 घंटे पूजा अर्चना के बाद सुबह 11 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर आकर बैठ जाती है। बताती हैं, ₹300 तक रोज मिल जाते हैं। इसी से उनका बस गुजर-बसर हो रहा है।

चार पैसों के लिए धूप से दो-चार

आज धूप कड़ी थी और उमस तेज। अयोध्या नगर के तुलसीबाड़ी के रहने वाले अनिल कुमार चार पैसों के लिए बालक राम की फोटो बेचने का काम करते हैं। सुबह जल्दी पहुंच कर शाम को देर से घर जाना होता है। पेट की भूख के आगे कड़ी धूप उनके लिए कुछ भी नहीं। अनिल बताने लगे, मीडियम साइज की भगवान राम की फोटो चार रुपए में मिल जाती है और ₹10 में बेचते हैं। अगर 100 फोटो बिक गई तो ₹500-600 की बचत हो जाती है। अनिल सरीखे हजारों को रोजी-रोटी का ‘बालक राम’ ही सहारा हैं।

The post TRAVELODGE ILLUSTRATION : अयोध्या का टूर: पहुंच आसान-दर्शन दूर.. appeared first on Lok Dastak.

प्रदेश को बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी प्राप्त हुई – योगी आदित्यनाथ
SOURCE- NEWS OF INDIA (AGENCY)

LUCKNOW NEWS I

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश देश में तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। प्रदेश को बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी प्राप्त हुई है। आज प्रदेश को उत्तर, दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम से जोड़ने के लिए स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा अपनी 08 नई उड़ान सेवाओं का शुभारंभ कर, भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या को हवाई सेवा द्वारा दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुम्बई तथा बेंगलुरु रूट से जोड़ा जा रहा है।

इनमें से बेंगलुरु को छोड़कर शेष सभी हवाई सेवाएं आज से प्रारम्भ होंगी। दिल्ली, अहमदाबाद, मुम्बई, कोलकाता तथा बेंगलुरु के लिए अयोध्या से वायु सेवा सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर अयोध्या से दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुम्बई, बेंगलुरु के बीच स्पाइसजेट की सीधी हवाई सेवा के वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके पश्चात उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर वायु सेवा का शुभारम्भ किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 30 दिसम्बर, 2023 को नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम का लोकार्पण किया था। विगत एक माह के दौरान अयोध्या नगरी की कनेक्टिविटी देश के महत्वपूर्ण नगरों के साथ होना अयोध्या के बेहतर भविष्य व पर्यटन क्षेत्र में सम्भावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करता है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री के विजन को ज्योतिरादित्य एम0 सिंधिया तथा डॉ0 वी0के0 सिंह ने जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम देश की आस्था का प्रतीक है। जनभावनाएं अयोध्या नगरी व प्रभु श्री रामलला के साथ जुड़ी हुई हैं। अयोध्यावासियों तथा जनप्रतिनिधियों के मन में अयोध्या के विकास की अभिलाषा थी, आज वह सपना साकार हो रहा है। इन सभी को अंतःकरण से प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। अयोध्या इसका हकदार था, लेकिन किन्हीं कारणों से अयोध्या की उपेक्षा की गई। आज से 10 वर्ष पूर्व कोई नहीं सोचता था कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। आज यह सपना साकार हुआ है।

अब अयोध्या में फोरलेन सड़क कनेक्टिविटी, डबल रेलवे लाइन कनेक्टिविटी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण आदि सभी कार्य वास्तविकता के धरातल पर उतर चुके हैं। यह सभी सुविधाएं अयोध्यावासियों को उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री रामलला अयोध्या नगरी में स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। इस सपने को साकार होते देखकर पूरी दुनिया प्रफुल्लित है। प्रभु सर्वव्यापी हैं। प्रभु श्री राम ने श्रीलंका से अयोध्या की यात्रा पूरी करके रामराज्य की स्थापना की आधारशिला रखी थी।

22 जनवरी, 2024 को प्रभु श्री राम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भारत के गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। भारत के प्रत्येक नागरिक के चेहरे पर जो तेज, उत्साह व उमंग है, वह नए भारत की तस्वीर को प्रस्तुत करता है, जो वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया के विकसित देश के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करेगा। उत्तर प्रदेश, देश के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर पाए, इस दृष्टि से अयोध्या का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 10 दिनों में अयोध्या नगरी में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए हैं। यह एक अद्भुत व अलौकिक स्थिति है। यह लोगों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप अयोध्या का इंफ्रास्ट्रक्चर इस लायक बना है, कि अयोध्या नगरी एक साथ 50 लाख से लेकर 01 करोड़ तक पर्यटक और श्रद्धालुओं को समाहित करने का सामर्थ्य रखती है। प्रदेश सरकार द्वारा रामनवमी के लिए इसी योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पाइसजेट के चेयरमैन तथा सी0एम0डी0 अजय सिंह को वायु सेवा के लिए अयोध्या को प्राथमिकता देने हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की वायु सेवाएं हमारे लिए अभिनन्दनीय हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की वायु सेवाओं को इसी प्रकार मजबूत बनाने में स्पाइसजेट लिमिटेड को योगदान देना होगा। उत्तर प्रदेश संभावनाओं वाला प्रदेश है। आज से प्रारम्भ होने वाली सभी फ्लाइटें यात्रियों से पूरी भरी हुई हैं। प्रदेश में अयोध्या के साथ-साथ प्रत्येक एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइटें इसी प्रकार पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई दिखाई देंगी। प्रदेश में लगभग 25 करोड़ आबादी निवास करती है।

प्रदेश के प्रत्येक एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों प्रकार के टूरिस्ट और निवेशक मिलेंगे जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वायु सेवा का उपयोग करना चाहते हैं। राज्य सरकार इस मामले में अपना भरपूर सहयोग करेगी। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या वह गंतव्य है, जिसके साथ संपूर्ण विश्व के राम भक्तों तथा 140 करोड़ देशवासियों की आस्था, विश्वास, सपने तथा संकल्प जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री जी ने इतिहास रचा है। देश के करोड़ों लोगों के सपने को अपना संकल्प बनाया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में क्रांति लाई है।

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण, स्वच्छता, नया रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईवे निर्माण आदि विभिन्न विकास कार्य प्रशंसा के योग्य हैं। अयोध्या नगरी प्राचीन नगरी होते हुए आधुनिक नगरी बन चुकी है। यह सभी विकास कार्य इस बात का उदाहरण हैं कि जहां है राम का नाम, वहां पूरे होते सारे काम। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कारण अयोध्या विश्वपटल पर अलंकृत हो रही है।

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 दिसम्बर, 2023 को प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के विशेष आग्रह पर देश के विभिन्न राज्यों की कला व संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए इस विमानतल को श्री रामजन्मभूमि मंदिर का आकार प्रदान किया गया। विमानतल का नामकरण भगवान श्रीराम के जीवन विवरण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया। प्रदेश में 10 एयरपोर्ट बन चुके हैं। वर्ष 2014 तक प्रदेश में केवल पांच एयरपोर्ट थे, आज यह संख्या दोगुनी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री जी के सहयोग से आगामी कुछ समय में प्रदेश में चित्रकूट, श्रावस्ती, आजमगढ़, अलीगढ़ तथा मुरादाबाद में पांच एयरपोर्ट्स पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे प्रदेश में एयरपोर्ट्स की संख्या 15 तक पहुंच जाएगी। इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में 16 एयरपोर्ट्स हो जाएंगे, जो अपने आप में किसी प्रदेश का एक रिकॉर्ड है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री तथा फ्लाइट संख्या-एस0जी0 3422 के पहले यात्री को बोर्डिंग पास प्रदान किया गया।

वर्चुअल माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ0 वी0के0 सिंह, सांसद लल्लू सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, स्पाइसजेट के चेयरमैन तथा सी0एम0डी0 अजय सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री एवं निदेशक नागरिक उड्डयन कुमार हर्ष, सूचना निदेशक शिशिर सहित स्पाइसजेट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

The post प्रदेश को बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी प्राप्त हुई – योगी आदित्यनाथ appeared first on Lok Dastak.