ATS Archives - Lok Dastak

यूपी ATS ने 74 बांग्लादेशी घुसपैठियों रोहंगिया मुसलमानों को किया गिरफ्तार
लखनऊ ब्यूरो। यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश में झुग्गी झोपड़ियों में अवैध रूप से रह रहे 74 बांग्लादेशी घुसपैठिए रोहंगिया मुसलमानों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है।

मथुरा से 31, अलीगढ़ से 17, गाजियाबाद से 4, हापुड़ से 13, मेरठ-सहारनपुर से 2-2 रोहिंग्या अरेस्ट किये गए हैं।

इसके अलावा हापुड़ से 2 पुरुष बाल अपचारी और 1 महिला बाल अपचारी को पुलिस ने दबोचा है। जबकि मेरठ से एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को पकड़ा गया है।

मथुरा में सुबह तड़के ही यूपी एटीएस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है।

एटीएस ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर थाना जैंत क्षेत्र में रह रहे इन रोहिंग्या को दबोचा है। यूपी एटीएस और मथुरा पुलिस की करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई में 31 रोहिंग्या मुसलमान गिरफ्तार किये गए हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठियों रोहंगिया के बच्चों को मौलवी करता था ट्रेंड

बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर चुके रोहिंग्या मुसलमानों पर योगी सरकार ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में यूपी एटीएस की टीम के साथ मथुरा के पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और पीएसी की बटालियन ने तड़के ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में लिया।

ये रोहंगिया मुसलमान यहां सैकड़ों की संख्या में झुग्गियां बना कर लंबे समय से रह रहे थे। व्यस्कों से अधिक संख्या में बच्चे यहां देखने को मिले।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन बच्चों को ट्रेंड करने के लिए एक मौलवी यहां इनको उर्दू के साथ-साथ तमाम तरह की तालीम दिया करता था।

यूपी एटीएस के अनुसार मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अलहपुर और कोटा गांव के बीच बड़ी संख्या में ये मुसलमान झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

यह सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आये और यहां पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने लगे। यूपी एटीएस ने जब गोपनीय तरीके से जांच शुरू की, तो इनके बारे में पता चला।

इसके बाद मथुरा टीम के एसएसपी शैलेश पांडेय और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के साथ एक तगड़ी टीम बनाई गई और आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलाहपुर गांव के पास बनी झुग्गी झोपड़ियों पर आधी रात के बाद पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

यहां पुलिस टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई की। आधी रात को पहुंची टीम ने पहले तो सभी के कागजात चेक किये तो सही नहीं पाए गए।इसके साथ ही 31 रोहिंग्या मुसलमानों को अरेस्ट कर लिया।

कपिल देव सिंह ( यूपी हेड )

The post यूपी ATS ने 74 बांग्लादेशी घुसपैठियों रोहंगिया मुसलमानों को किया गिरफ्तार appeared first on Lok Dastak.