Agriculture news Archives - Lok Dastak

रबी की फसलों में कीट,रोग से बचाव हेतु कृषक करें ये उपाय
अमेठी I जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया कि वर्तमान समय में दलहनी एवं तिलहनी फसलों राई, सरसों, मटर एवं चना में सामयिक कीट/रोग के प्रकोप होने की संभावना रहती है I ऐसी स्थिति में राई/सरसों में आरा मक्खी, बालदार सूड़ी, माहू, पत्ती धब्बा, सफेद गिरोई एवं तुलासिता रोग एवं चना व मटर की फसल में फली बेधक, सेमीलूपर कीट, पत्ती धब्बा, तुलासिता एवं बुकनी रोग/कीट के प्रकोप होने की संभावना रहती है I

रबी मौसम की प्रमुख फसल में कीट/रोग के लक्षण परिलक्षित होने पर किसान बंधु अपनी फसल के बचाव हेतु राई एवं सरसों की फसल में ऊपरी पत्तियों एवं पुष्पक्रम पर सफेद पाउडर जैसी फफूंद उग जाती है तथा फूल एवं फलियां मोटी होकर लटक जाती हैं I यह बीमारी दो-तीन दिनों के अंदर पूरे खेत में फैल जाती है I यह बीमारी माहू के साथ भी दिखाई पड़ती है I

इसके नियंत्रण के लिए मेटालेक्सिल 8%, मैनकोज़ेब 64%, डब्ल्यूपी की 2 ग्राम मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए। आरा मक्खी एवं बालदार सूड़ी के नियंत्रण हेतु मैलाथियान 50% ईसी, 1.5 लीटर अथवा इमिडाक्लोप्रिड 70% डब्ल्यूएस की 700 ग्राम मात्रा को प्रति हेक्टेयर की दर से 600-750 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। माहू कीट एवं फाइलोडी बीमारी के नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.5% एसएल 1 मिलीलीटर मात्रा प्रति 2.5 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

इसके अतिरिक्त मटर व चना की फसलों में फली बेधक, सेमीलूपर कीट के नियंत्रण हेतु 50-60 बर्ड पर्चर लगाना चाहिए तथा बीटी 1.0 किलोग्राम अथवा एनवीपी 2% की 3.0 किलोग्राम मात्रा को 250-300 लीटर अथवा एजाडिरेक्टिन 0.03% डब्ल्यूएसपी 2.5-3.0 किग्रा मात्रा को 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। मटर में तुलासिता एवं बुकनी रोग में पत्तियां फलियों एवं तने पर पीले तथा हल्के भूरे रंग के फफोला बन जाता है I

जिसके कारण पत्तियां पीली होकर सूख जाती हैं इसके नियंत्रण हेतु घुलनशील कार्बेंडाजिम 12%, मैनकोज़ेब 64%, डब्ल्यूपी 2.5 किग्रा अथवा ट्राइडेमेफान 25% डब्लूपी 250 ग्राम 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।

The post रबी की फसलों में कीट,रोग से बचाव हेतु कृषक करें ये उपाय appeared first on Lok Dastak.

आय वृद्धि का उत्तम साधन है बकरी पालन
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा द्वारा 16 से 17 दिसंबर के बीच बकरी पालन द्वारा आय संवर्धन संवर्धन विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुरेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि के साथ-साथ पशुधन का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

जो किसान कृषि के साथ बकरी पालन करते हैं उनको काफी अच्छा आर्थिक लाभ होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र बाराबंकी के अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने बकरी को गरीबों की गाय बताया और कहा कि बकरी पालन से कोई भी किसान बकरी बेचकर तुरंत धन अर्जन कर सकता है जोकि अन्य कृषि आधारित व्यवसाय में संभव नहीं है। प्रशिक्षण समन्वयक एवं केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों को बकरियों की उत्तम नस्ल जैसे बरबरी, सिरोही, जमुनापारी आदि के बारे में बताया तथा उनके पोषण एवं स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा किया । केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरके आनंद ने चारा प्रबंधन एवं चारे के लिए वानिकी वृक्षों की उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ओ पी सिंह ने ठंड से बकरियों को बचाने हेतु सुझाव देते हुए बताया कि बकरियों को बोरे से ढक के रखें तथा फर्श पर बिछावन के लिए धान के पुआल का प्रयोग करें। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ देवेश पाठक , डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह एवं डॉ भास्कर प्रताप सिंह ने भी किसानों को जानकारी दिया। प्रशिक्षण में रामेश्वर, दिनेश, सिराज अहमद, अकरम, गिरधारी लाल, प्रेमा, सावित्री संतोष कुमारी सहित 50 कृषकों ने प्रतिभाग किया I

The post आय वृद्धि का उत्तम साधन है बकरी पालन appeared first on Lok Dastak.

मधुमक्खी पालन है फायदे का व्यवसाय – डॉ0 वत्स
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा द्वारा 14 से 15 दिसंबर के बीच केंद्र के सभागार मे मधुमक्खी पालन द्वारा आए संवर्धन विषयक कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने बताया कि कृषि आधारित रोजगार मे मधुमक्खी पालन व्यवसाय प्रमुख है जिसमें कम समय में बेहतर आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ अजीत सिंह वत्स ने मधुमक्खी पालन की तकनीकी पर चर्चा करते हुए बताया कि मधुमक्खी पालन करके शहद के साथ ही साथ मोम, मौन विष, रॉयल जेली का उत्पादन करके अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की जा सकती है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ओ पी सिंह ने बताया कि खेत एवं बगीचे के आसपास मधुमक्खी के बक्से रखने से परागण क्रिया बढ़ जाती है जिससे उत्पादन बेहतर होता है। जनपद के प्रगतिशील मधुमक्खी पालक श्याम बिहारी ने उपस्थित किसानों को मधुमक्खी पालन की व्यवहारिक जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा शहद उत्पादन एवं बेहतर लाभ लेने के लिए बक्सों को विभिन्न क्षेत्रों में ले जाना होता है जहां पर बिना किसी लागत के मधुमक्खियों के लिए पर्याप्त भोजन मिल जाता है। कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र सिंह ने शहद के प्रसंस्करण एवं इसके लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ भास्कर प्रताप सिंह एवं डॉ देवेश पाठक ने भी जानकारी दिया।

The post मधुमक्खी पालन है फायदे का व्यवसाय – डॉ0 वत्स appeared first on Lok Dastak.

कुलपति ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने सोमवार शाम को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने केंद्र के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर केंद्र द्वारा बीज उत्पादन हेतु बोई गई फसल तथा क्राप कैफिटेरिया मे लगी गेहूं, सरसों, कुसुम, चना मटर एवं मसूर की विभिन्न प्रजातियों का निरीक्षण किया। कुलपति ने केंद्र की कड़कनाथ मुर्गी पालन इकाई एवं बकरी पालन इकाई का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरके आनंद ने कुलपति को केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर केंद्र के प्रत्येक वैज्ञानिक से उनके कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा वैज्ञानिकों से और मेहनत एवं लगन से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कुलपति ने केंद्र के नवनियुक्त वैज्ञानिकों सहित सभी वैज्ञानिकों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों के खेत एवं गांव जाकर उनकी तकनीकी समस्याओं का निदान करने तथा उन्हें आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र के वैज्ञानिक समय-समय पर किसानों को समसामयिक जानकारी अवश्य दें जिससे किसानों की कीट एवं रोग संबंधी समस्याओं का निराकरण हो सके । केंद्र पर विभिन्न फसलों की नवीनतम प्रजातियां के बीज उत्पादन हेतु भी निर्देशित किया। कड़कनाथ मुर्गी पालन इकाई का निरीक्षण करते हुए कुलपति ने केंद्र के वैज्ञानिकों से कड़कनाथ मुर्गी के चूजे पैदा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह डॉ ओपी सिंह, डा. भास्कर प्रताप सिंह, डॉ देवेश पाठक एवं डॉ सत्येंद्र कुमार मौजूद थे।

The post कुलपति ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.

जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
अमेठी I

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज के प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इसके उपरांत उन्होंने कृषि, उद्यान, श्रम, वन, पशुपालन एवं विभिन्न समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने गोष्ठी में आए हुए सभी किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि जब भी विकास की बात होती है तो उसके केन्द्र बिन्दु में कृषि क्षेत्र की प्रमुख भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जब राज्य की अर्थव्यवस्था की बात होती है तो उसके मूल आधार में भी आशय कृषि से ही होता है।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार किसान का हित सर्वोच्च है, सरकार और प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार खाद, बीज आदि का वितरण सुनिश्चित किया गया है। कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सिंचाई के लिए समय पर समुचित पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। टेल तक पानी पहुंचाने के लिए जनपद स्तर के साथ साथ उच्च स्तर पर भी अनुश्रवण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन किसानों के हित के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि से सम्बन्धित कार्यो में हम अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में कृषकों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, इस मंशा से शासन प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी तथा कृषि उपज के उचित विपणन से किसानो के जीवन स्तर में और अधिक सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राकृतिक सम्पदा को बचाने के लिए भी कृषि और विशेषकर जैविक खेती को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध हैं। जिलाधिकारी ने किसानों से आग्रह किया कि वे पराली किसी भी हाल में न जलाएं, सेटेलाइट से ऐसी घटनाएं पकड़ ली जाती हैं, पराली जलाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में किसानों ने आवारा पशुओं, विद्युत, खाद की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रगतिशील किसानों की तरह सभी किसान कार्य करें। उन्होंने कहा कि गोष्ठी कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि सम्बन्धित दी जा रही आधुनिक कृषि तकनीकी को जाने तथा उसके अनुसार खेती करें।

गोष्ठी में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से भी कृषि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने गोष्ठी में लगाए गये स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र चौहान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ आरके आनंद सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

The post जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का हुआ आयोजन appeared first on Lok Dastak.

खेती में करें पानी की बचत या सूक्ष्म सिंचाई तकनीकी का करें प्रयोग
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा द्वारा सोमवार को जैतपुर गाँव स्थित पंचायत में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत द्वितिय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कृषि में जल संरक्षण विषयक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों से खेती में जल संरक्षण के तरीकों को अपनाने का सुझाव दिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अजीत सिंह वत्स ने बताया कि ज्यादातर किसान विभिन्न फसलों में आवश्यकता से अधिक पानी का प्रयोग कर रहे हैं जिस कारण जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है इसलिए आने वाले भविष्य को देखते हुए खेती में कम से कम जल का प्रयोग करना चाहिए। केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ भाष्कर प्रताप सिंह ने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई तकनीकी जैसे टपक सिंचाई स्प्रिंकलर सिंचाई रेन गन का प्रयोग करने का सुझाव दिया और कहा कि सब्जियों की खेती के लिए टपक सिंचाई एवं स्प्रिंकलर सिंचाई सर्वोत्तम रहती है तथा दलहन एवं तिलहन फसल के लिए स्प्रिंकलर एवं रेन गन सिंचाई तकनीकी का प्रयोग काफी लाभप्रद रहता है जिससे कम पानी में बेहतर फसल ली जा सकती है तथा सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों का उपयोग करके चना,मटर, सरसों की खेती आसानी से की जा सकती है।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ देवेश पाठक ने वर्षा जल संरक्षण के बारे में तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने की बात कही ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया जिसमें पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उमाशंकर शुक्ल, राजकुमार सिंह,रघुनाथसिंह,,स्वामी दयाल तिवारी,संजीत सिंह,अवधेश चौरसिया,कुलदीप यादव,शिवेंद्र सिंह,रामनरेश सिंह,शिवशंकर सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

The post खेती में करें पानी की बचत या सूक्ष्म सिंचाई तकनीकी का करें प्रयोग appeared first on Lok Dastak.