#AajTak Archives - Lok Dastak

INDEPENDENCE DAY : राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, अमेठी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस”
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

आज 79वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं पूर्ण गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत झंडा अभिवादन के साथ ही भावपूर्ण राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली को मा. राज्य मंत्री जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इसके उपरांत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर लगाई गई पोस्टर/अभिलेख एवं पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं डीपीआरसी परिसर में राज्य मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी

राज्य मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर  राज्य मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  राज्य मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः अशोक कुमार द्विवेदी, राजेश सिंह, परमानंद मिश्रा, संजय सिंह, इंद्रदत्त उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, श्यामसुंदर गुप्ता, चंद्रभान यादव, रामसागर शुक्ला व देवराज सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

लोगों ने प्राणों की आहुति देने के बाद मिली आजादी-मयंकेश्वर

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि आज 15 अगस्त को हम सब लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं भारत को आजादी दिलाने में बहुत सारे लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी उसके बाद हमें यह आजादी मिली है आज का दिन आजादी दिलाने में शहीद हुए लोगों को नमन करने का दिन है उन्हें याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके लिए हम सभी को मिल जुल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ हर जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली है इसे संजोकर रखें अपने कार्य क्षेत्र में हमें एहसास होना चाहिए कि हम आजाद भारत के अंदर कार्य कर रहे हैं और हम अपने कार्य के माध्यम से इंसाफ करें, कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जिससे किसी को पीड़ा हो। उन्होंने कहा कि हम जिस भी पद पर बैठे हैं उसे पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव रितेश राज, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी पारिजात पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं जन सामान्य मौजूद रहे।

सैनिक स्कूल अमेठी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

सैनिक स्कूल अमेठी में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत गर्व और उत्साह के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सतीवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों से अनुशासन, निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत और भावविभोर कर देने वाला रहा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में क्रॉसकंट्री रेस और तिरंगा प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में खेल और देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में पुरुष एवं महिला वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 71 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि सुधांशू शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, अमेठी ने हरी झंडी दिखाकर रेस को प्रारंभ कराया। जिलाधिकारी अमेठी के निर्देशानुसार तिरंगा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी संजय पाल ने प्रथम से छठे स्थान तक के पुरस्कार प्रदान किए। प्रातः 8:00 बजे विशिष्ट अतिथि हिमांशू अग्रहरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।

कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मोहम्मद मोसर्रफ खां, कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नदीम, मोना सिन्हा, लबली तिवारी, आरती सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

The post INDEPENDENCE DAY : राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, अमेठी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस” appeared first on Lok Dastak.

THE BURNING BUS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बारातियों से भरी बस बनी आग का गोला, कई जले जिंदा
REPORT BY LOK REPORTER

LUCKNOW NEWS I

जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बरही इलाके के महाहरधाम के पास बारात की मिनी बस में 11 हजार वोल्ट का तार छू जाने से आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कई लोगो के मरने की सूचना है।

पुलिस अधीक्षक ने 06 लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए कई के झुलस जाने की बात कही है I मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी,घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था I जिन्हें समझा बुझा कर शांत किया गया I मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है I

ग्रामीणों ने जान हथेली पर रखकर बग़ल की नहरिया से पानी फेंक कर बुझाने की कोशिश किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि बुझाने में कामयाब नहीं हो सके,और आग धूं धूं जल कर राख हो गई।

मुख्यमंत्री ने हादसे का लिया संज्ञान ,संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए योगी जी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद देने के आदेश दिए हैं I वहीं गंभीर रूप घायलों को 50 हजार दिए जाने के निर्देश दिया है I

जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी गाज

गाजीपुर बस हादसे में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कार्यवाही करते हुए एक्सईएन मनीष, एसडीओ संतोष चौधरी, जेई प्रदीप राय निलंबित कर दिया है। संविदा लाइनमैन नरेंद्र की सेवा समाप्त कर दी गई है। हादसा हाईटेंशन लाइन टूटने से बस में आग लगी थी ।

हादसे में 06 लोगों की मौत, 10 लोग घायल हुए है । ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की । श्री शर्मा गाजीपुर और मऊ में घायलों से मुलाकात की ।

The post THE BURNING BUS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बारातियों से भरी बस बनी आग का गोला, कई जले जिंदा appeared first on Lok Dastak.

वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी संजय सिन्हा महादेवी वर्मा पुरस्कार से सम्मानित
भोपाल, मध्यप्रदेश I

साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश परिषद्, संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा पत्रकारिता जगत के चिर परिचित व्यक्तित्व के धनी संजय सिन्हा जी को उनकी कृति “शुक्रिया” के लिए “अखिल भारतीय महादेवी वर्मा पुरस्कार(2017)” से सम्मानित किया गया गया । आज यह पुरस्कार मध्य प्रदेश की राजधानी, भोपाल में आयोजित अलंकरण समारोह में मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति और पर्यटन मन्त्री उषा ठाकुर जी द्वारा दिया गया । संजय सिन्हा देश के एक वरिष्ठ नामचीन पत्रकार और साहित्यकार हैं। अभी तक उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें 10 पुस्तकें – रिश्ते, उम्मीद, ज़िंदगी, समय, शुक्रिया, अंजोरा, सितारा, एक लड़की और इन्दिरा गाँधी, काश, 6.9 रिक्टर स्केल प्रकाशित हो चुकी हैं ।

भोपाल से कॉलेज की पढाई पूरी करने के तुरंत बाद 1988 में संजय सिन्हा का चयन तत्कालीन सर्वश्रेष्ठ हिंदी अख़बार जनसत्ता में हो गया। जहाँ उन्होंने 10 वर्षो से भी अधिक समय तक सेवा देने के पश्चात् इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख किया और “ज़ी न्यूज़” में रिपोर्टर के रूप में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सफ़र शुरू किया । कुछ वर्ष अमेरिका में रिपोर्टर रहे। 16 वर्षों तक आज तक में कार्यकारी सम्पादक और तेज चैनल के हेड रहे।

संजय सिन्हा अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताएं अपनी लेखनी के माध्यम से पूरी करते आये हैं। उन्होंने सोशल साइट फ़ेसबुक पर एक वृहद् परिवार बना रखा है जहाँ वे विगत 9 वर्षों से रोज़ एक नई कहानी के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी कई कहानियां स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं। संजय सिन्हा वो नामचीन हस्तियों में में हैं जिनका सोशल नेटवर्किंग पर सबसे बड़ा रिश्तों का परिवार #ssfbfamily #SanjaySinha शायद ही कहीं हो I जिसे हर सुबह एक कहानी सुनाते हैं I जिसे सुनने के लिए परिजनों में काफी उत्सुकता बनी रहती है I संजय सिन्हा ने जो रिश्तों की फैमिली तैयार किया है I इसका उदाहरण भारत ही नहीं पूरे विश्व में मिलना मुमकिन नहीं है I

संजय सिन्हा का पत्रकारिता का सफर

आजतक में बतौर संपादक कार्यरत संजय सिन्हा ने जनसत्ता से पत्रकारिता की शुरुआत की। दस वर्षों तक कलम-स्याही की पत्रकारिता से जुड़े रहने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ तोपों की धमक के बीच कैमरा उठाए हुए उन्हीं के साथ कदमताल। बिल क्लिंटन के पीछे-पीछे भारत और बँगलादेश की यात्रा। उड़ीसा में आए चक्रवाती तूफान में हजारों शवों के बीच जिंदगी ढूँढ़ने की कोशिश। सफर का सिलसिला कभी यूरोप के रंगों में रँगा तो कभी एशियाई देशों के। सबसे आहत करनेवाला सफर रहा गुजरात का, जहाँ धरती के कंपन ने जिंदगी की परिभाषा ही बदल दी। सफर था तो बतौर रिपोर्टर, लेकिन वापसी हुई एक खालीपन, एक उदासी और एक इंतजार के साथ। यह इंतजार बाद में एक उपन्यास के रूप में सामने आया ‘6.9 रिक्टर स्केल’। सन् 2001 में अमेरिका जाकर पत्रकारिता का मौका मिला I 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क में ट्विन टावर को ध्वस्त होते और 10 हजार जिंदगियों को शव में बदलते देखने का दुर्भाग्य अवसर मिला जिसकी रिपोर्टिंग संजयसिन्हा ने किया। टेक्सास के आसमान से कोलंबिया स्पेस शटल को मलबा बनते देखना भी इन्हीं बदनसीब आँखों के हिस्से आया। इनकी पत्रकारिता का सफर बदस्तूर जारी है I पत्रकारिता के क्षेत्र के साथ-साथ साहित्य और सामाजिक कार्यों में भी सफर अनवरत जारी है I

The post वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी संजय सिन्हा महादेवी वर्मा पुरस्कार से सम्मानित appeared first on Lok Dastak.