420 Archives - Lok Dastak

जालसाज टीचर का नया कारनामा, सहयोगी अध्यापिका के साथ सिपाही को पीटने वाला वीडियो वायरल
सुलतानपुर। टोल-प्लाजा व अन्य वीआईपी स्थानों पर अपनी कार पर लगी नीली बत्ती की हनक दिखाकर नाजायज फायदा उठाने वाले जालसाज के आरोपी हेड मास्टर ‘अजय राज’ का नया कारनामा सामने आया है। पहले तो इस हेड मास्टर के जरिये अपने को फर्जी अधिकारी बताकर कई जगहों पर नीली बत्ती का लाभ उठाने का वीडियो वायरल हुआ,जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ व चार्जशीट भी लगी और मामला कोर्ट पहुँच गया है।

अब इसी हेड मास्टर के जरिये सह अध्यापिका के साथ मिलकर छुट्टी पर आए एक पुलिस कर्मी की पिटाई का वीडियो सामने आया है।फिलहाल इस विवाद में दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज हुआ है

दरअसल में यह मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के लोहरिया गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला से जुड़ा है। जहां पर बीते 18 मार्च को हेड मास्टर अजय राज एवं लोहरिया गांव के ही रहने वाले पुलिसकर्मी सुरेश यादव के बीच विवाद की बात सामने आई थी।

इस विवाद के संबंध में हेड मास्टर अजय राज ने पुलिसकर्मी सुरेश यादव के खिलाफ विद्यालय के अंदर की घटना बताकर मारपीट व गाली-गलौज आदि का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिसकर्मी सुरेश यादव का आरोप है कि वह बीते 18 मार्च को अपनी कार से गांव के रहने वाले नरेंद्र व गौतम के साथ घर की तरफ सड़क से होते हुए जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में डंडे लेकर हेड मास्टर अजय राज व उनके साथ तैनात सहायक अध्यापिका प्रतिभा ने उनकी कार को रोक लिया और चाबी निकालकर विद्यालय की तरफ ले जाने लगे, विरोध करने पर दोनों शिक्षकों ने मिलकर पुलिसकर्मी सुरेश यादव की डंडे से पिटाई की।

सड़क के किनारे होती दिख रही इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है,जिसमे दोनों शिक्षक पुलिस कर्मी सुरेश यादव की पिटाई करते नजर आ रहे है,घटना से जुड़े जो भी वीडियो अब तक सामने आए हैं उसमें विद्यालय के अंदर किसी प्रकार की मारपीट होने के साक्ष्य नहीं दिख रहे है। माना जा रहा है कि अपने कारनामों पर पर्दा डालने के लिए अजय राज ने सह अध्यापिका के साथ मिलकर विद्यालय के अंदर की घटना दिखाकर एफआईआर लिखाई है,फिलहाल सामने आये वीडियो एवं अन्य साक्ष्यो से हकीकत कुछ और ही सामने आ रही है।

वैसे भी हेड मास्टर अजय राज का यह पहला कारनामा नहीं है, इसके पहले भी अपने विवादित कारनामों के चलते अजय राज को निलंबित किया जा चुका है और नीली बत्ती लगाकर फर्जी अधिकारी बनकर टोल टैक्स बचाने व अन्य लाभ उठाने को लेकर भी यह चर्चा में आ चुके है। नीली बत्ती से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच में मामला सही पाये जाने पर हेडमास्टर अजय राज भादवि की धारा-419,420,171 में चार्जशीटेड भी हो चुका हैं,जिसका मामला कोर्ट में है। शिक्षक अजय राज पर लखनऊ जिले से लेकर सुलतानपुर जिले के हलियापुर व बल्दीराय थाने में भी मुकदमा दर्ज है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों में शिक्षक अजयराज की नीली बत्ती हट गई थी और उसके खिलाफ अन्य कार्रवाई भी हुई। सामने आये तथ्यों के मुताबिक अजय राज अक्सर लखनऊ आते-जाते नीली बत्ती का धौंस जताकर पहले बिना टोल टैक्स अदा किए चला जाता था और खुद को वीआईपी बताकर अन्य नाजायज फायदे भी उठा लेता था,लेकिन अब नीली बत्ती हट गई और एक मुकदमा भी मिल गया एवं समाज मे किरकिरी भी हुई, जिसका जिम्मेदार वह लोहरिया गांव निवासी पुलिस कर्मी सुरेश यादव के परिवार को ही मानता है और इसी वजह से उनसे रंजिश भी रखता है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालसाज हेड मास्टर अजय राज के साथ तैनात अध्यापिका पुलिसकर्मी सुरेश यादव की घर की बहू है और अध्यापिका व उनके ससुरालीजनो के बीच मुकदमेबाजी भी चल रही है। ऐसे में अजयराज व उनके साथ तैनात सह अध्यापिका की रंजिश पुलिस कर्मी सुरेश यादव से होने की बात साफ नजर आ रही है,इसी रंजिश को ही नये विवाद की वजह भी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि अध्यापिका व उसके ससुराली जनों के बीच विवाद का नाजायज फायदा उठाने में शिक्षक अजय राज भी अपनी दुश्मनी साधने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है।

ऐसी स्थिति में शिक्षक अजय राज की गांव के प्राइमरी पाठशाला में तैनाती भी विवादित मानी जा रही है और ऐसे में बच्चों के शैक्षिक कार्य से ज्यादा दुश्मनी साधने में अजय राज की रुचि देखने को मिल रही है,जिससे स्कूल के बच्चों का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है और उन पर शिक्षकों के कृत्य की बुरी छाप भी पड़ रही है। फिलहाल जालसाज के आरोपी मास्टर अजय राज के कारनामे उजागर हो चुके हैं और जल्द ही शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग के जरिए भी इस कारनामे पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट-अंकुश यादव

The post जालसाज टीचर का नया कारनामा, सहयोगी अध्यापिका के साथ सिपाही को पीटने वाला वीडियो वायरल appeared first on Lok Dastak.