2025 Archives - Lok Dastak

Literary program : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025’ का भव्य शुभारंभ
पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक: प्रो. अमिता जैन

– 9 नवंबर तक चलेगा पुस्तक मेला, प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन

विशेष रिपोर्ट – गौरव अवस्थी

रायबरेली, उप्र ।

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के तत्वावधान में आयोजित ‘पुस्तक मेला – 2025’ का शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे रायबरेली के फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज के मैदान परिसर में भव्यता के साथ हुआ। समारोह में साहित्य, चिकित्सीय और समाज के विविध वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में एम्स रायबरेली की निदेशक डॉ. अमिता जैन ने मेले का उद्घाटन किया। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, राही विकासखंड के प्रमुख धर्मेंद्र यादव, रायबरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश तिवारी, सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष चौहान और फिरोज़ गांधी कॉलेज के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव मंच पर उपस्थित रहे।

डॉ. जैन ने कहा कि “पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक हैं। डिजिटल युग में भी पढ़ने की संस्कृति को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी है। दुनिया की 50 भाषण हम पढ़े या जानें लेकिन मातृभाषा का अलग ही महत्व है। मातृभाषा हमें दिलों से जोड़ती है।”

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि “रायबरेली की सांस्कृतिक धरोहर को पुस्तक मेले जैसी पहल नया जीवन देती है।” राकेश तिवारी ने कहा कि आचार्य जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ मनीष चौहान ने कहा कि पुस्तकें पढ़कर ही हम जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं।

पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, साहित्यकारों और नागरिकों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। आने वाले दिनों ये मेले में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ सकती है। स्मृति न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला 1 नवम्बर से 9 नवम्बर तक चलेगा।

जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग साहित्यिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगामी दिनों में कवि सम्मेलन, नाट्य प्रस्तुति, हेल्थ कैम्प और लोक गीतों की संध्या और बच्चों की निबंध-लेखन प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे।

कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी एवं स्वागत कार्यक्रम प्रभारी राजीव भार्गव ने किया ने किया।

इस मौके पर प्रमोद त्रिपाठी, विनय द्विवेदी, सभासद परमजीत सिंह गांधी, धर्मेंद्र द्विवेदी, युगल किशोर तिवारी गिरजा शंकर मिश्रा केके मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अतुल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, रेनू श्रीवास्तव, डॉ अमिता खुबेले, किरण शुक्ला, हसन रायबरेलवी, रामबाबू मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, स्वतंत्र पांडेय, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

राजघाट पर आचार्य द्विवेदी जी की भव्य प्रतिमा होगी स्थापित: शत्रोहन सोनकर

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि “नगर पालिका द्वारा राजघाट पर आचार्य द्विवेदी जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी लागत लगभग 20 लाख रुपये होगी।

उन्होंने कहा कि समिति जिस समर्पण से उनके नाम और विचारों को आगे बढ़ा रही है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है।“पुस्तक मेला ऐसे प्रयासों को जन-जागरण का माध्यम बना रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान की ओर प्रेरित करेगा।”

हिंदी अनुशासन और व्याकरण की नींव : राकेश तिवारी

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने हिंदी को अनुशासन और व्याकरण की नींव बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य द्विवेदी हिंदी साहित्य के वह युगप्रवर्तक थे जिन्होंने हिंदी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान अमूल्य है।

अगर उन्होंने रेलवे की नौकरी न छोड़ी होती, तो शायद हिंदी को इतना सशक्त साहित्यकार न मिल पाता। उन्होंने आयोजन समिति को निरंतर इस साहित्यिक परंपरा को जीवित रखने के लिए धन्यवाद दिया।

पुस्तक मेला जैसे आयोजन हमें ऊर्जा और दिशा देते हैं: अतुल भार्गव

महाविद्यालय के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव ने कहा कि ऐसे बौद्धिक आयोजन समाज में नई चेतना जगाते हैं। यह न केवल ज्ञानार्जन का माध्यम हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और विचारों के संवाहक भी हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले साहित्य प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं हैं। यह लेखक और पाठक के बीच संवाद का सेतु बनते हैं और नई पीढ़ी को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने आयोजन समिति को इस सार्थक प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “फिरोज गांधी कॉलेज सदैव ऐसे रचनात्मक आयोजनों के लिए सहयोग करता रहेगा।

आचार्य द्विवेदी की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान : धर्मेंद्र यादव

ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि हिंदी भाषा के युग प्रवर्तक थे। उनका नाम स्वयं में एक संस्था है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मेला उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

रायबरेली की यह भूमि गर्व करती है कि उसने ऐसे महान साहित्यकार को जन्म दिया। द्विवेदी जी की प्रेरणा आज भी शिक्षा और समाज की प्रगति में मार्गदर्शक है।

The post Literary program : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला – 2025’ का भव्य शुभारंभ appeared first on Lok Dastak.

BOLLYWOOD : महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025 समारोह संपन्न ,फिल्म पत्रकार को भी अवार्ड
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

मुंबई, महाराष्ट्र ।

गांधी जयंती के अवसर पर कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में आयोजित’ महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025′( पांचवां सीजन) समारोह अभिनेता दीपक पराशर, संगीतकार दिलीप सेन, एसीपी संजय पाटिल, गायिका रेखा राव, दीपक देसाई, विश्वजीत सोनी, मुस्तफा यूसुफअली गोम, रमेश गोयल, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी और पवन तोडी (महात्मा गांधी के अवतार में) सहित बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अभिनेता दीपक पराशर ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित करने के साथ साथ सिंगर एनके नरेश, विक्की नागर, फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय, भारती छबड़िया, अभिनेत्री रंगीता सिंह, अभिनेत्री सानिया वर्मा और मॉडल वैशाली भाऊरज़ार

सहित कई हस्तियों को अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेंआरजे आरती सजवाण ने एंकरिंग की और सिंगर नरेश और सागर आचार्य ने अपने गीतों से वातावरण को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा चौहान और अभिनेत्री शिरीन फरीद पर फ़िल्माया गया हिंदी म्युज़िक वीडियो “दिलों की बात” भी रिलीज किया गया। निर्माता निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान इस गीत से अभिनेता भी बन गए हैं।

विख्यात डांसर और अभिनेत्री शिरीन फरीद के साथ उन्होंने इस हिंदी एल्बम में बतौर हीरो काम किया है। कृष्णा म्यूजिक से ये गीत रिलीज किया गया। इसके संगीतकार राजेश घायल और गायिका करिश्मा शेख और गीतकार शाइस्ता देशमुख हैं। डीओपी पप्पू शेट्टी, कोरियोग्राफर एगनेस, एडिटर संदीप मिश्रा हैं। शिरीन फरीद ने इस गीत पर लाइव परफार्म भी किया।

इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. कृष्णा चौहान और सिंगर एनके नरेश के हिन्दी एल्बम “जोड़ दे दिल से दिल की कड़ी” को भी रिलीज किया गया जो विनायक सोनी और अभिनेत्री रंगीता सिंह पर फ़िल्माया गया वीडियो सॉन्ग है। मशहूर सिंगर परफॉर्मर एनके नरेश के म्युज़िक वीडियो “जोड़ दे दिल से दिल की कड़ी” का संगीत दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन ने दिया है जिसे विख्यात गीतकार सत्यप्रकाश ने लिखा है।

इस गीत मे विनायक सोनी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री रंगीता सिंह ने बेहतरीन काम किया है. वीडियो सांग में सिंगर एनके नरेश की झलकियां भी दिखाई दे रही हैं। इस गीत की डांस मास्टर एगनेस और कैमरामैन पप्पू शेट्टी और को-प्रोड्यूसर नीलम जितेन्द्र हैं। विदित हो कि बॉलीवुड के फेमस निर्माता निर्देशक और अवॉर्ड किंग का खिताब पा चुके डॉ कृष्णा चौहान गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी हैं और पिछले लगभग 28 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया है। डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फिल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी के रूप में जाने जाते हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड‘

गांधी जयंती के अवसर पर कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में आयोजित’ महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025′( पांचवां सीजन) समारोह में अभिनेता दीपक पराशर, संगीतकार दिलीप सेन, एसीपी संजय पाटिल, गायिका रेखा राव, दीपक देसाई, विश्वजीत सोनी, मुस्तफा यूसुफअली गोम, रमेश गोयल, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी और पवन तोडी (महात्मा गांधी के अवतार में) सहित बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियतों की उपस्थिति में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार एवं अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड’ दे कर सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय ने अपना करियर 1981 में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में जमशेदपुर (झारखंड) से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘उदित वाणी’ से किया था। 80 के दशक से वर्तमान समय तक बतौर फिल्म पत्रकार बॉलीवुड में उनकी सक्रियता जारी है। हजारीबाग (झारखंड) बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कर 1992 से वकालत के पेशे में क्रियाशील काली दास पाण्डेय को यह सम्मान फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

संवाद प्रेषक : अभिषेक कुमार पाण्डेय

ग्लैडरैग्स मेगामॉडल अचीवर वैशाली भाऊरज़ार को मिला महात्मा गांधी रत्न अवार्ड

कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में आयोजित ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025’ समारोह में अभिनेता दीपक पराशर, संगीतकार दिलीप सेन, एसीपी संजय पाटिल, गायिका रेखा राव, दीपक देसाई, विश्वजीत सोनी, मुस्तफा यूसुफअली गोम, रमेश गोयल, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी और पवन तोडी (महात्मा गांधी के अवतार में) की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर पर ग्लैडरैग्स मेगामॉडल अचीवर रही मॉडल वैशाली भाऊरज़ार को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि वैशाली ने अपनी प्रतिभा और कला कौशल से कई राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। जहाँ से उसे मॉडलिंग और विज्ञापन की दुनिया में जाने का मौका मिला। वह कोविड प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग के विज्ञापन किये हैं। उन्होंने कई विज्ञापन किये हैं जिनमें लोगों को जागरूक करने वाले विज्ञापन हैं जैसे ‘डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रति सतर्कता’ आदि। साथ ही बीएसएनएल और कई छोटे बड़े विज्ञापन भी उन्होंने किये हैं। कुछ प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर बनने का वैशाली को ऑफर मिला है।

टेलीविजन जगत और फ़िल्म जगत में भी वह अपनी पहचान बनाती जा रही हैं। वैशाली अभी कई ब्रांड्स की मॉडल हैं और फेस्टीवल पर परफॉर्मेंस भी करती हैं। वैशाली भाऊरज़ार को सुपर ह्यूमन एक्सीलेंस अवार्ड 2024 का सम्मान चिन्ह भी मिला है। यह अवार्ड (सम्मान चिन्ह) वैशाली को बॉलीवुड गायक पद्मश्री उदित नारायण के हाथों मिला। इस विशेष सम्मान को प्राप्त कर वैशाली भाऊरज़ार बेहद प्रसन्न और गौरवान्वित है। वैशाली इससे पहले भी कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। मुम्बई ग्लोबल की ओर से अखण्ड भारत गौरव अवार्ड भी इन्हें मिला है। यह अवार्ड भी उन्हें पद्मश्री उदित नारायण के हाथों मिला है।

नेहरू युवा केन्द्र मुम्बई द्वारा महाराष्ट्र मिनिस्ट्री ऑफ युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स सम्मान चिन्ह भी वैशाली को मिल चुका है। जहां एक ओर नारी शक्ति सम्मान समारोह में उन्हें बेस्ट फेस ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया वहीं दूसरी ओर नारी शक्ति अवार्ड शो में राज्य स्तर पर अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फॉर्मेसी के विद्यार्थियों को उन्होंने अपने हाथों से अवार्ड दिया है। सिनेमा आज तक अवार्ड समारोह में उन्हें बेस्ट फेस ऑफ द ईयर 2022 से सम्मानित किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई की मूल निवासी वैशाली भाऊरज़ार की मॉडल बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है।

वैशाली प्रारंभ में एयर होस्टेस बनना चाहती थी और वह बनी भी। किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उन्होंने एक्स कैबिन क्रू (एयरहोस्टेस) के रूप में काम भी किया मगर उनकी किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया मे ला दिया। वह अपनी कड़ी मेहनत और लगन से लगातार अपने कर्मपथ पर आगे बढ़ रही हैं।

The post BOLLYWOOD : महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2025 समारोह संपन्न ,फिल्म पत्रकार को भी अवार्ड appeared first on Lok Dastak.