10th and 12th Archives - Lok Dastak

25 अप्रैल को आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
प्रयागराज।यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 58 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने परीक्षार्थियों के इस इंतजार को खत्म कर दिया है।

यूपीएमएसपी के सचिव ने एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम कल यानी 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़़ बजे जारी किया जाएगा।इस बार की बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख विद्यार्थीओं ने पंजीकरण कराया था।छात्र अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे।

परीक्षाफल घोषित करने से पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों और अभिभावकों को सावधान भी किया है। परिषद ने एक ट्वीट के माध्यम से अपील की है कि बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग करने वाले ठगों की फोन कॉल से सावधान रहें। अपनी सतर्कता और आपके सहयोग से हम इन अराजक तत्वों के किसी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।

बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।इसमें 31,16,487 10 वीं के छात्र और 27,69,25812 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

The post 25 अप्रैल को आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट appeared first on Lok Dastak.

यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, यहां से मिलेंगे एडमिट कार्ड
प्रयागराज I विश्व का सबसे बड़ा परीक्षा का महाकुंभ शुरू होने में चंद दिन शेष है I विश्व के सबसे बड़े परीक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आरंभ होने में मात्र 8 दिन बचे हैं I अब परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है I इस परीक्षा कुंभ में 58 लाख से अधिक बच्चे परीक्षा में भाग ले रहे हैं I इनके एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं I

वेबसाइट पर भी प्राइवेट छात्रों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर दिए गए हैं I जिससे वह आसानी से उन्हें अपलोड कर सकें I वही रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड के लिए विद्यालय का ही सहारा लेना पड़ेगा, पूर्ववत की भांति विद्यालय से ही प्रवेश पत्र मिलेगा I बताते चलें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 58 लाख से अधिक छात्र छात्राएं शामिल होने वाले हैं।इनको अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी।बोर्ड परीक्षा में सिर्फ 10 दिनों का समय बचा है। एडमिट कार्ड के साथ ही छात्र छात्राएं अपने परीक्षा केंद्र से संबंधित अपडेट जानने के लिए भी उतावले हैं।बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा सेंटर की भी जानकारी मिलेगी।

बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड कल मंगलवार 07 फरवरी को जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई करने वाले रेगुलर छात्र-छात्राओं को अपने एडमिट कार्ड स्कूल से कलेक्ट करने होंगे,जबकि प्राइवेट छात्र छात्राएं वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल UPMSP की वेबसाइट से 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी छात्र छात्राओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है।ऐसे में छात्र छात्राएं अपने परीक्षा सेंटर को जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।इससे उन्हें अंदाजा लग जाएगा कि परीक्षा केंद्र उनके घर या स्कूल से कितना दूर है और वहां तक पहुंचने में कितना समय लगेगा व कैसे पहुंचेंगे।यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की जानकारी भी एडमिट कार्ड पर मिलेगी।

The post यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, यहां से मिलेंगे एडमिट कार्ड appeared first on Lok Dastak.